फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: तेज रफ्तार रोडवेज बस ने इको गाड़ी को मारी टक्कर, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बास। भिवानी-चंडीगढ़ रोड पर बुधवार को गांव बास के पास हरियाणा रोडवेज भिवानी डिपो की बस ने इको गाड़ी को टक्कर मार दी। इस हादसे में गाड़ी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एंबुलेंस से हांसी के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वीरवार को उसके शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। परिजनों के बयान पर अज्ञात रोडवेज बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव भैणी अमीरपुर निवासी धर्मजीत ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी नारनौंद की पुरानी सब्जी मंडी के पास फर्नीचर की दुकान है। उसका चचेरा भाई 35 वर्षीय फखरुद्दीन नारनौंद के वार्ड नंबर-2 में अपने परिवार के साथ रहता था। वह बुधवार दोपहर बाद अपने किसी काम से इको गाड़ी में सवार होकर मुंढाल जा रहा था। गांव बास से निकलते ही सामने से आ रही हरियाणा रोडवेज की बस को तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाते हुए गाड़ी में टक्कर मार दी। धर्मजीत ने बताया कि फखरुद्दीन उसके चाचा का लड़का था। हादसे की सूचना मिलते ही वह परिवार और रिश्तेदारों के साथ अस्पताल में पहुंचे। धर्मजीत ने पुलिस को बताया कि हादसा दोपहर करीब 2 बजे हुआ। बस चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार के कारण यह दुर्घटना हुई। हादसे की सूचना मिलते ही बास पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फखरुद्दीन के दो बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें