फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 26 को मनाया जाएगा अग्रवाल महिला विकास समिति का तीज सिंधारा उत्सव

विज्ञापन
बैठक के दौरान उपस्थित अग्रवाल महिला विकास समिति की पदाधिकारी। 
विज्ञापन
हिसार। अग्रवाल महिला विकास समिति का तीज सिंधारा उत्सव 26 जुलाई को मिड टाउन ग्रैंड में मनाया जाएगा। इस उत्सव में गुजराती फ्लेवर से साक्षात्कार करने का अवसर मिलेगा। तीज सिंधारा उत्सव को नए आयाम प्रदान करने के लिए कौन बनेगी हमारी बा और बेन एवं म्हारो डिकरो और डिकरी स्पर्धा का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन


अग्रवाल महिला विकास समिति की पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बैठक के बाद समिति की अध्यक्ष अनुपमा अग्रवाल ने बैठक में बताया कि हिसारवासी हर वर्ष वही तीज क्वीन स्पर्धा देखकर बोझिल हो चुके हैं। इसलिए इस बार उत्सव में गुजराती थीम रखा गया है। इसमें गुजराती बा और बेन चुने जाएंगे। इसी भांति म्हारो डिकरो व म्हारो डिकरी स्पर्धा का आयोजन भी किया जाएगा। इसके साथ ही ग्रुप गरबा विशेष आकर्षण का केंद्र होगा। शॉपिंग के लिए 50 से अधिक स्टॉल रहेंगे। दर्शकों के मनोरंजन के लिए तंबोला, लक्की ड्रॉ व सरप्राइज गिफ्ट भी रहेंगे। कई तरह के फूड स्टॉल के माध्यम से लोगों को विभिन्न व्यंजनों का आनंद उठाने का मौका भी मिलेगा। तीज सिंधारा उत्सव में हिसार की विधायक सावित्री जिंदल मुख्यातिथि रहेंगी। पूर्व मेयर शकुंतला राजलीवाला, डॉ. प्रतिमा गुप्ता व समाजसेविका पंकज संधीर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी। 26 जुलाई को शॉपिंग स्टॉल्स प्रात: 11.30 बजे शुरू हो जाएंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम सायं 5 बजे शुरू होंगे। उत्सव में एंट्री फ्री रहेगी। बैठक में समिति की अध्यक्ष अनुपमा अग्रवाल, सचिव लता सिंगल, उपाध्यक्ष रेखा केडिया, कोषाध्यक्ष निशा गुप्ता, उपसचिव अमिता गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें