फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलो... आपके बच्चे को ऑनलाइन पढ़ाई में दिक्कत तो नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। अब बीआरपी और एबीआरसी रोजाना दो शिक्षकों और दो अभिभावकों से फोन पर संपर्क करेंगे। अभिभावकों से वे उनके बच्चों के सामने ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान आने वाली दिक्कतों पर रिपोर्ट बनाएंगे। जिसके बाद शिक्षकों से ऑनलाइन पढ़ाते वक्त परेशानी और पढ़ाने के तौर-तरीकों पर सवाल करेंगे।
विज्ञापन

इसके बाद अभिभावकों और शिक्षकों के तर्कों पर रिपोर्ट बनाकर एबीआरसी और बीआरपी डेश बोर्ड पर अपलोड करेंगे, ताकि शिक्षा निदेशालय के उच्च अधिकारी सीधे तौर पर हर ब्लॉक के शिक्षकों और अभिभावकों की समस्याओं से अवगत हो सकें। इसके लिए निदेशालय ने ई-मैंटरिंग नाम का प्रोजेक्ट शुरू किया है। इसके लिए शिक्षा निदेशालय ने निर्देश दिए हैं कि हर शिक्षक को सप्ताह में एक बार विषयानुसार ऑनलाइन कक्षाएं लेनी होंगी। हालांकि इससे पहले शिक्षकों से फीडबैक लिया जा रहा था।
प्रदेश में फीड बैक देने में टॉप-5 में हिसार
प्रदेश फीसदी
फतेहाबाद 90
पंचकूला 89
झज्जर 80
पलवल 75
हिसार 74
फिसड्डी
मेवात 55
जिले के ब्लॉकों का फीडबैक
ब्लॉक फीसदी
हिसार प्रथम 87
बरवाला 81
अग्रोहा 78
हांसी 78
उकलाना 74
आदमपुर 73
हिसार द्वितीय 72
नारनौंद 71
बास 63
शिक्षा निदेशालय से आदेश मिले हैं कि रोजाना दो शिक्षकों और दो अभिभावकों से बातचीत करेंगे। इसके बाद रिपोर्ट डेश बोर्ड पर अपलोड करनी होगी, ताकि सीधे तौर पर निदेशालय के उच्च अधिकारी हर ब्लॉक की प्रतिक्रिया पर नजर रख सकें। - सुदर्शन पूनिया, नोडल अधिकारी, ई-मैटरिंग प्रोजेक्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें