फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: उकलाना के 8 दुकानों पर स्वास्थ्य विभाग का छापा, पनीर-गुजिया व खोवा के 4 सैंपल लिए

विज्ञापन
मिष्ठान भंडार पर जांच करते अ​धिकारी। 
विज्ञापन
हिसार। होली के त्योहार पर मिठाइयों में मिलावट का खतरा बढ़ गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से वीरवार को मिलावटी व केमिकल युक्त मिठाइयां बेचने वालों पर कार्रवाई के लिए छापे मारे। स्वास्थ्य विभाग की शाखा खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से उकलाना के 8 मिष्ठान भंडारों का औचक निरीक्षण किया और पनीर, गुजिया व खोवा के लिए चार सैंपल भरे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार टीम ने सुबह 10 बजे ही उकलाना खंड के मिष्ठान भंडारों का निरीक्षण करना शुरू कर दिया, जिसमें दो पनीर, एक गुजिया व एक खोवा का सैंपल विभाग की ओर से लिया गया। जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला में भेज दिया गया। रिपोर्ट आने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से पटेल नगर, न्यौलीकलां व कैंप चौक की कुल 12 दुकानों में जाकर 7 सैंपल लिए गए थे। इनमें दो पनीर, खोवा, बर्फी व गुजिया का एक-एक सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा था।
हमारी तरफ से मिष्ठान भंडारों का निरीक्षण किया जा रहा है। कुल 11 सैंपल हम ले चुके हैं, जिन्हें जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। जैसे ही रिपोर्ट आएगी वैसे ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. पवन चहल, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें