फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एसी की पाइप चोरी कर भागा, अगले दिन फिर आया तो दुकानदारों ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। पूजा मार्केट में दो दुकानों से एसी की पाइप चोरी करने वाला युवक अगले ही दिन दोबारा वारदात की नीयत से पहुंचा तो दुकानदारों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में सिटी थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि सेक्टर 16-17 निवासी कृष्ण कुमार ने शिकायत दी है कि उनकी पूजा मार्केट में मैंस कुल नाम से दुकान है। 24 जुलाई को एसी नहीं चलने पर जांच की तो छत पर लगा एसी का पाइप चोरी मिला। इसी दौरान सेक्टर-14 निवासी एवं माधव गारमेंट्स के संचालक मनोज ने भी अपने एसी की पाइप चोरी होने की जानकारी दी।
दुकानदारों को आशंका थी कि चोर दोबारा आएगा। इस पर वे अगले दिन सुबह चार बजे से ही मार्केट में निगरानी करने लगे। करीब छह बजे संदिग्ध युवक पहुंचा तो चौकीदार ने उसे पकड़ लिया लेकिन वह हाथ छुड़ाकर भाग निकला। दुकानदारों ने पीछा कर उसे कटला रामलीला मैदान से पकड़ लिया और वापस मार्केट ले आए। वहां पूछताछ में उसने अपनी पहचान सिरसा जिले के गांव जोधका निवासी विनोद के रूप में बताई तथा चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें