फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेम का बाग केस में सात अफसरों को हाईकोर्ट से नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। मेम का बाग मामले में गलत तरीके से एनओसी एवं नक्शे पास करने के मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने प्रमुख सचिव टाउन प्लानिंग, निदेशक टाउन प्लानिंग, उपायुक्त हिसार, हांसी एसपी, डीटीपी हिसार, सब रजिस्ट्रार हांसी व ईओ नगर परिषद हांसी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

हाईकोर्ट में सिविल रिट याचिका अनुपमा भयाना की तरफ से दाखिल की गई है। अनुपमा के वकील रवीश कुमार ने बताया कि कोर्ट में खसरा नंबर 1038 में सभी सेल डीड रद्द करने व अवैध निर्माण गिराने को लेकर याचिका दायर की गई है। हाईकोर्ट के डबल बेंच ने इस मामले में 7 अफसरों प्रिंसिपल सेक्रेटरी टाउन प्लानिंग, डायरेक्टर टाउन प्लानिंग, हिसार उपायुक्त, हांसी एसपी, डीटीपी हिसार, सब रजिस्ट्रार हांसी और ईओ नगर परिषद हांसी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। बता दें कि खसरा नंबर 1038 को लेकर हांसी कोर्ट ने निर्माण कार्य पर स्टे लगाया हुआ है। खसरा नंबर 1038 के नक्शे भी हांसी ईओ संजय रोहिल्ला द्वारा ही पास किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें