फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: किसान दिवस पर भिवानी की नीता देवी को किसान रत्न अवॉर्ड से सम्मानित करेगा एचएयू

Fri, 22 Dec 2023 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार।
विज्ञापन

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में 23 दिसंबर को देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की 121वीं जयंती के उपलक्ष्य में किसान दिवस का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जय प्रकाश दलाल बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। स दौरान भिवानी के गांव गांव सिप्पर की प्रगतिशील किसान नीता देवी को किसान रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।
प्रत्येक जिले से दो किसान होंगे सम्मानित
कुलपति प्रो. बीआर कांबोज ने बताया कि किसान दिवस पर प्रदेश के 42 किसानों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सम्मानित किए जाने वाले इन किसानों में पानीपत जिले के गांव राजापुर से मुस्कान मिटान, आसन खुर्द से जयपाल, यमुनानगर जिले के गांव संघाली से ललिता देवी, प्रताप नगर से मुकेश गर्ग, हिसार के गांव मंगाली मोहब्बतपुर से सुमित्रा देवी, प्रभुवाला से कपिल भाटिया, फतेहाबाद जिले के गांव धोलू से कविता, नाढोडी से राधे श्याम, रेवाड़ी जिले के गांव झाबुआ से धोली देवी, किशनपुर से राजेश कुमार, कुरुक्षेत्र जिले के गांव खेड़ी रामनगर से सुनीता, सेक्टर-8, कुरुक्षेत्र से रणधीर सिंह श्योकंद, पलवल जिले के गांव गुजरा पट्टी से सविता, औरंगाबाद से राकेश कुमार, कैथल जिले के गांव मुंदड़ी से शशि, बडी ऑल पॅटी से जोनी राणा, फरीदाबाद जिले के गांव भोपानी से पायल, छायंसा से देवी राम सैनी, पंचकूला जिले के गांव बिल्ला से मीना देवी, ठरवा से राम कुमार, अंबाला से सीमा रानी व मोहन लाल, भिवानी जिले के गांव सिप्पर से नीता देवी, सुरपुरा कलां से पवन कुमार, सोनीपत जिला के गांव बकीपुर से ललिता देवी, महमूदपुर माजरा से श्याम सिंह, जींद जिले के गांव बधाना से संतोष, मनोहरपुर से सुरेश, महेंद्रगढ़ के गांव कोटिया से सविता, बोचडीया से तेज प्रकाश, सिरसा जिले के गांव ख्योवाली से सुनीता गोदारा, भुरटवाला से कालू राम, करनाल जिला के गांव जुंडला से सुमन, सांभी से राम कुमार, रोहतक जिला के गांव खरक जाटान से लक्ष्मी, आंवल से राम सिंह, झज्जर जिला के गांव लोहट से उर्मिला, सिलानी से सिद्धार्था मल्हान, नूहं जिले के गांव छपेड़ा से आशा व रविंद्र, फार्मर फस्ट के अंतर्गत हिसार के चिड़ौद से प्रदीप कुमार, लाहौरी राघो से गुरुमुख सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में किया है महत्वपूर्ण कार्य
इन प्रगतिशील किसानों ने फसल अवशेष प्रबंधन, संरक्षित खेती, मूल्य संवर्धन (आंवला, आचार, मुरब्बा), जैविक खेती एवं बागवानी, आंगनबाड़ी एवं सामाजिक कार्यकर्ता, बागवानी एवं केंचुआ खाद उत्पादन, फल-फूल उत्पादन, केंचुआ खाद एवं जैविक खेती, सूक्ष्म सिंचाई, पशुपालन एवं फसल विविधिकरण, सब्जी उत्पादन, सिलाई-कढ़ाई एवं पशुपालन, ढेंचा खाद एवं प्राकृतिक खेती, जैविक खेती एवं औषधीय पौधे, फसल विविधिकरण, प्राकृतिक खेती, खाद्य प्रसंस्करण एवं आचार उत्पादन, बागवानी एवं सब्जी उत्पादन, सिलाई कढ़ाई एवं सौंदर्य सैलून, समन्वित खेती, पोषक आहार भोजनालय, मशरूम उत्पादन, फसल विविधिकरण एवं प्राकृतिक खेती, खाद्य प्रसंस्करण एवं जूट बैग, खाद्य प्रसंस्करण एवं केंचुआ खाद, बाजरा मूल्य संवर्धन, उद्यमशील किसान, समेकित कृषि प्रणाली, मधुमक्खी पालन, संसाधन संरक्षण प्रौद्योगिकी एवं बीज उत्पादन, मसाला उद्योग, सिलाई कढ़ाई एवं मूल्य वर्धित खाद्य उत्पादन, दुग्ध उत्पादन, नकद फसल विविधिकरण आदि क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कार्य किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें