फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएयू के छात्र हैप्पी को मिली 3 करोड़ की छात्रवृति

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) के बागवानी विभाग के छात्र हैप्पी को भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय से तीन करोड़ रुपये की राष्ट्रीय प्रवासी छात्रवृत्ति हासिल मिली है। इस छात्रवृत्ति के तहत वह ऑस्ट्रेलिया की विश्व प्रसिद्ध वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी में पीएचडी करेंगे।
विज्ञापन

छात्रवृत्ति के तहत हैप्पी को मिली छात्रवृत्ति में ट्यूशन फीस, चिकित्सा बीमा, रखरखाव भत्ते, चार साल के शोध कार्य के लिए वार्षिक आकस्मिकता भत्ता के साथ आने-जाने का हवाई किराया और वीजा शुल्क भी शामिल है। टोहाना के नगला गांव में पले बढ़े हैप्पी ने बताया कि उनके माता-पिता के प्रोत्साहन से जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती रही है। इस मौके पर कुलपति प्रो. बीआर कांबोज,स्नातकोत्तर शिक्षा अधिष्ठाता डॉ. केडी शर्मा, अंतर्राष्ट्रीय प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ. आशा कवात्रा, कुलपति के ओएसडी डॉ. अतुल ढींगरा, कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. एसके पाहूजा, एसवीसी कपिल अरोड़ा, डॉ अनुज राणा ने हैप्पी को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें