फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एचएयू पीएचडी प्रवेश परीक्षा 22 को होगी, परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी

Fri, 20 Dec 2024 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) में विभिन्न संकायों में पीएचडी पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए 22 दिसंबर को आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह परीक्षा विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर में होगी। परीक्षा में बैठने के लिए जरूरी प्रवेश-पत्र भी जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बीआर कांबोज ने बताया कि हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय शैक्षणिक सत्र 2024-25 में जिन संकायों में पीएचडी पाठ्यक्रमों में दाखिला करने जा रहा है उनमें विश्वविद्यालय के कृषि महाविद्यालय में एग्रीकल्चरल इकोनॉमिक्स, एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन एजुकेशन, एग्रीकल्चर मेटीयोरोलॉजी, एग्रोनॉमी, फ्रूट सांइस, फ्लोरिकल्चरल एंड लेंडस्केपिंग, जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग, नेमोटोलॉजी, प्लांट प्रोटेक्शन इंटोमोलॉजी, सिल्वीकल्चर एंड एग्रोफोरस्ट्री, प्लांट पैथोलॉजी, सीड साइंस एंड टेक्नोलॉजी, सायल साइंस शामिल हैं। इसके अलावा वेजीटेबल साइंस, एग्री-बिजनेस मैनेजमेंट, बिजनेस मैनेजमेंट व रूरल मैनेजमेंट (इन गुरुग्राम) कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में सॉयल एंड वाटर कंजरवेशन इंजीनियरिंग, फार्म मशीनरी एवं पावर इंजीनियरिंग व रिनुएबल एनर्जी इंजीनियरिंग, जबकि सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय में एपिरेल एंड टेक्सटाइल साइंस, एक्सटेंशन एजुकेशन एंड कम्युुनिकेशन मैनेजमेंट, फूड्स एंड न्यूट्रीशन, ह्यूमन डेवेलपमेंट एंड फैमिली स्ट्डीज व रिसोर्स मैनेजमेंट एंड कंज्यूमर साइंस विषय शामिल हैं।
मौलिक एवं मानविकी महाविद्यालय में केमिस्ट्री, बायोकेमस्ट्री, इनवायरमेंटल साइंस, मैथेमेटिक्स माइक्रोबायोलॉजी, फिजिक्स, प्लांट फिजियोलॉजी, सोशियोलॉजी, स्टेटिक्स, जूलोजी व फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी। मत्स्य विज्ञान महाविद्यालय में एक्वाकल्चर, एक्वाटिक एनिमल हेल्थ मैनेजमेंट, एक्वाटिक एनवॉयरमेंट मैनेजमेंट, फिश प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी, फिशरीज इकोनॉमिक्स, फिशरीज एक्सटेंशन व फिशरीज रिसोर्स मैनेजमेंट और बायोटेक्नोलॉजी महाविद्यालय में मोलिक्युलर बायोलॉजी एंड बायोटेक्नोलॉजी व बायोइंफॉर्मेंटिक्स विषय शामिल हैं।
विज्ञापन

एचएयू के कुलसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक डॉ. पवन कुमार ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं बिना एडमिट कार्ड के वे परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं पा सकेंगे। प्रवेश परीक्षा का समय प्रात: 10 से 12:30 बजे तक होगा, लेकिन उम्मीदवारों को परीक्षा आरंभ होने के एक घंटा पूर्व केंद्र पर पहुंचना होगा। उन्होंने उम्मीदवारों से प्रवेश परीक्षा संबंधी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट hau.ac.in and admissions.hau.ac.in पर नियमित रूप से चेक करते रहने के लिए कहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें