फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनोवेशन ऐंड अचीवमेंट रैंकिंग में देश में तीसरे स्थान पर एचएयू

विज्ञापन
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू द्वारा जारी अटल रैंकिंग ऑफ इंस्टीट्यूशन्स ऑन इनोवेशन ऐंड अचीवमेंट्स में चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय ने देशभर में तीसरा स्थान हासिल किया है। विभिन्न श्रेणियों में टॉप 5 में स्थान बनाने वाला यह हरियाणा का एकमात्र सरकारी संस्थान है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय को राज्य पोषित कैटेगरी के तहत यह उपलब्धि हासिल हुई है। बता दें कि विवि में दो वर्ष पहले ही इनोवेशन ऐंड इंक्यूबेशन सेंटर की स्थापना की गई थी, जिसमें युवाओं व किसानों को प्रशिक्षण देकर नवोन्मेषक बनाया जा रहा है। इसके अलावा बड़ी संख्या में पैटेंट व कॉपीराइट, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, इंक्यूबेशन के लिए विश्वस्तरीय सुविधाओं की भी इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण भूमिका रही। कुलपति प्रो. समर सिंह ने रैंकिंग को लेकर विश्वविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें