फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनोवेशन ऐंड एचीवमेंट रैंकिंग में गुजवि छठे से 25वें रैंक बैंड में

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने एक और शानदार उपलब्धि हासिल की है। विश्वविद्यालय को अटल रैंकिंग ऑफ इंस्टीट्यूशन्स ऑन इनोवेशन ऐंड एचीवमेंट्स रैंकिंग (अरैया) की सरकारी सहायता प्राप्त विश्वविद्यालयों की श्रेणी में छठे से 25वें रैंक बैंड में स्थान मिला है। यह रैंक बैंड भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू की अध्यक्षता में मंगलवार को जारी किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार व कुलसचिव प्रो. हरभजन बंसल ने विश्वविद्यालय परिवार और इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल को बधाई दी है।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि इस रैंकिंग ने विश्वविद्यालय के शैक्षणिक तथा शोध ढांचे को उच्च गुणवत्ता तथा उच्च स्तर की पहचान दी है। विश्वविद्यालय निरंतर अपने और केंद्र सरकार, राज्य सरकार व विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा निर्धारित मापदंडों को पूरा करते हुए आगे बढ़ रहा है। यह उपलब्धि हमें और अधिक मेहनत और लगन से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करेगी। विश्वविद्यालय ने इनोवेशन व इंक्यूबेशन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए ही पं. दीनदयाल उपाध्याय इनोवेशन ऐंड इंक्यूबेशन सेंटर की स्थापना की है। इस सेंटर के माध्यम से विश्वविद्यालय लगातार स्टार्टअप गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा है। लगभग 50 परियोजनाएं इस सेंटर के माध्यम से शुरू की गई हैं।
इनोवेशन सहित छह मापदंडों पर परखा
इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल के निदेशक प्रो. आशीष अग्रवाल ने बताया कि यह रैंकिंग छह मापदंडों पर आधारित थी। इनमें बौद्धिक संपदा अधिकार, इनोवेशन, स्टार्टअप और उद्यमीयता के कार्यक्रम व गतिविधियों, आईऐंडई को स्पोर्ट करने के लिए प्रि-इन्क्यूबेशन ऐंड इंक्यूबेशन ढांचा व सुविधाओं के 7.5-7.5 प्रतिशत और आईऐंडई गतिविधियों को स्पोर्ट करने व उनको प्रोत्साहित करने पर खर्च किए गए वार्षिक बजट के लिए 13 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए थे। इनोवेशन, बौद्धिक संपदा अधिकार, शोध और उद्यमीयता कोर्सिज के लिए पांच प्रतिशत बौद्धिक संपदा, तकनीक हस्तांतरण तथा वाणिज्यकरण के लिए 32 प्रतिशत एवं सफल इनोवेशन स्टार्टअप्स तथा फंडिंग इनोवेशन स्टार्ट-अप्स के लिए 35 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए थे।
विज्ञापन

2019 में हुए थे आवेदन, 674 संस्थानों ने लिया था भाग
गुजवि ने वर्ष 2020 की रैंकिंग के लिए अक्तूबर 2019 में आवेदन किया था। इस रेंकिंग के लिए देशभर के 674 शिक्षण संस्थानों ने भाग लिया था। प्रो. आशीष अग्रवाल ने बताया कि विवि को नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क रैंकिंग में भी टॉप 100 में स्थान मिला है। विश्वविद्यालय का एच-इंडेक्स 86 है जो इस क्षेत्र में सर्वाधिक है। विश्वविद्यालय की साइटेशन भी 43 हजार से अधिक हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें