फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: छात्र आंदोलन के बीच राजनेताओं का अखाड़ा बना एचएयू, कांग्रेस और आप का समर्थन

Sun, 22 Jun 2025 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
लघु सचिवालय में तीसरे दौर की बातचीत के बाद एचएयू के विद्यार्थी  बाद बाहर आते हुए। 
विज्ञापन
हिसार। चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में (एचएयू) में छात्र आंदोलन शनिवार को 12वें दिन भी नहीं थमा। विद्यार्थियों की क्रमिक हड़ताल और नारेबाजी के दौर के बीच कांग्रेस और आप के कई नेता समर्थन देने पहुंचे और छात्र हितों पर कुठाराघात के लिए प्रदेश सरकार को निशाने पर लिया।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान ने कहा कि कुलपति यूनिवर्सिटी परिवार का मुखिया होता है, लेकिन यहां तो परिवार का मुखिया ही परिवार के सदस्याें पर गाड़ी चला रहा है। आंदोलनरत बच्चों की बात सुनने को तैयार नहीं है। जिन शिक्षकों पर विद्यार्थियों को पढ़ाने का जिम्मा था, वे ही उन पर लाठियां चला रहे हैं। विद्यार्थियों ने आंदोलन किया तो इसमें भी जाति- धर्म ढूंढ रहे हैं।
उन्होंने कहा, कुलपति को छात्रों का साथ देना चाहिए था। लेकिन वे सरकार के नतमस्तक होकर विद्यार्थियों के दुश्मन बन गए हैं। कांग्रेस 24 जून की न्याय महापंचायत में पूरी तरह छात्रों का साथ देगी। वहीं, सोनीपत के सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि युवाओं को किसी हालत में अकेला नहीं छोड़ेंगे। युवाओं की हर मांग का समर्थन करते हुए उनके साथ खड़े हैं। सड़क से संसद तक लड़ाई में साथ देंगे। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्वक तरीके से आंदोलन को चलाएं, जीत आपकी ही होगी। उकलाना विधायक नरेश सेलवाल,आदमपुर विधायक चंद्रप्रकाश जांगड़ा भी पहुंचे।
विज्ञापन

कुलपति को तुरंत बर्खास्त करे : गुप्ता
आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि उनकी पार्टी छात्रों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सभी मांगों को पूरा किया जाए और कुलपति को बर्खास्त किया जाए। पूरे घटनाक्रम से पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी अवगत करवाया जाएगा। वीं, 24 जून को होने वाली छात्र न्याय महापंचायत में आम आदमी पार्टी भी शामिल होगी। पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सोरखी ने छात्रों से मारपीट की निंदा करते हुए कहा कि जिन गुरुओं का काम बच्चों को पढ़ाने का होता है, वे लाठियां बरसा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें