फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएयू और न्यूजीलैंड की मैसी यूनिवर्सिटी मिलकर करेंगे शैक्षणिक कार्य : प्रो. कांबोज

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में शैक्षणिक कार्यों को गति देने के लिए न्यूजीलैंड की मैसी यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधि और वरिष्ठ शोध अधिकारी डॉ. क्रेग मैकगिल हिसार पहुंचे। इस दौरान आयोजित बैठक में एचएयू के कुलपति प्रो बीआर कांबोज ने बताया कि न्यूजीलैंड की यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर शैक्षणिक कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रो. कांबोज बताया कि हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय अपने शैक्षणिक व अनुसंधान कार्यक्रमों को विस्तार देने के लिए देश-विदेश के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों के साथ सहयोग बढ़ा रहा है और इन शैक्षणिक संस्थानों के साथ आपसी रूचि के क्षेत्रों की पहचान करके आगे बढ़ रहा है। दोनों विश्वविद्यालय संयुक्त डिग्री कार्यक्रमों, सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों, छात्र विनिमय कार्यक्रम और शोध परियोजनाओं पर आपसी तालमेल के साथ कार्य कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के बीच संयुक्त डिग्री और डिप्लोमा कोर्स को बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे पहले भी विश्वविद्यालय के विद्यार्थी मैसी विश्वविद्यालय से विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं।
मैसी विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि डॉ. क्रेग मैकगिल ने बैठक में विद्यार्थियों को विभिन्न डिग्री के मार्गों, मेधावी छात्रों के लिए छात्रवृत्ति, विभिन्न फैलोशिप सर्टिफिकेट, डिप्लोमा कोर्स और मैसी विश्वविद्यालय में उपलब्ध शोध कार्यों बारे विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि मैसी यूनिवर्सिटी में अत्याधुनिक सुविधाएं, अनुभवी संकाय व नए-नए शोध कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। इस अवसर पर ओएसडी डॉ. अतुल ढींगड़ा, स्नातकोत्तर अधिष्ठाता डॉ. केडी शर्मा, डॉ. राजेश गेरा, डॉ. आशा क्वात्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें