फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 53 किलो वर्ग में हरियाणा की निशु चैंपियन

विज्ञापन
कुश्ती में स्वर्ण पदक विजेता पहलवान निशु।
विज्ञापन
हिसार। इंस्पायर इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स (आईआईएस) की ओर से एचएयू गिरी सेंटर स्थित शहीद मदन लाल ढींगरा बहुउद्देश्यीय सभागार में सोमवार देर रात तक दंगल चैंपियनशिप के मुकाबले हुए। 53 किलो भारवर्ग में हरियाणा की निशु ने स्वर्ण पदक जीतकर बाजी मारी, जबकि 74 किलो फ्रीस्टाइल में दिल्ली के यश ने आईआईएस वीर का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

टीम रैंकिंग में हरियाणा 75 अंकों के साथ पहले स्थान पर रहा। दिल्ली 25, यूपी 20, उत्तराखंड 15 और चंडीगढ़ शून्य अंक के साथ चौथे स्थान पर रहा। सीनियर महिला वर्ग के 53 किलो भार वर्ग में हरियाणा की निशु प्रथम, यूपी की स्वाति द्वितीय, जबकि हरियाणा की सारिका और दिल्ली की नैन्सी तृतीय रहीं। उल्लेखनीय है कि निशु ने हाल ही में नोवी साद (सर्बिया) में आयोजित अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। उन्हें 31 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी गई।
57 और 60 किलो भार वर्ग में सभी विजेता हरियाणा के रहे। 57 किलो में सतेंद्र स्वर्ण, रोहित रजत, साहिल विजेंद्र व साहिल देवेंद्र कांस्य पदक विजेता रहे। 60 किलो में सूरज स्वर्ण, कुलदीप रजत, रुपिन और हिमांशु कांस्य पदक विजेता बने। 62 किलोग्राम वर्ग में हरियाणा की अंजलि ने स्वर्ण, काजल ने रजत, साक्षी और उत्तराखंड की तन्नू ने कांस्य पदक जीता। सीनियर ग्रीको-रोमन 62 किलोग्राम वर्ग में हरियाणा की अंजलि प्रथम, काजल द्वितीय, उत्तराखंड की तन्नू और हरियाणा की साक्षी तृतीय रहीं।
विज्ञापन

74 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग में दिल्ली के यश ने स्वर्ण पदक के साथ आईआईएस वीर का खिताब जीता और 51 हजार रुपये की पुरस्कार राशि हासिल की। हरियाणा के अंकित जसमेर रजत, साहिल सुरेश और मंगल कांस्य पदक विजेता रहे। सीनियर फ्रीस्टाइल 76 किलो वर्ग में हरियाणा की चंचल प्रथम, प्रियंका द्वितीय, मंजू व मानसी तृतीय रहीं। 77 किलो वर्ग में विकास प्रथम, सचिन कुमार द्वितीय, सूरजमल व धीरज तृतीय रहे। 125 किलो में रोहित प्रथम, दीपक द्वितीय, अर्जुन व सचिन तृतीय रहे। 130 किलो में दिल्ली के विपिन प्रथम, हरियाणा के निशांत द्वितीय, जोगिंद्र व प्रदीप तृतीय रहे।
भारतीय खेल प्राधिकरण (साई)-आईआईएस के स्थानीय संचालन प्रमुख सत्यप्रकाश ने बताया कि स्पर्धा के लिए 300 से अधिक खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से लगभग 240 खिलाड़ियों ने नौ भार वर्गों में मुकाबले खेले। प्रतिभागियों में 80 प्रतिशत स्थानीय और 20 प्रतिशत अन्य राज्यों के खिलाड़ी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें