फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: होली पर हिसार से आगरा ,मथुरा के लिए स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन। - फोटो : 1
विज्ञापन
हिसार। होली के मद्देनजर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बीकानेर मंडल ने हिसार होकर आगरा-मथुरा के लिए साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। 4 मार्च से 25 मार्च तक श्रीगंगानगर-ईदगाह (आगरा)-श्रीगंगानगर विशेष रेल सेवा का संचालन किया जाएगा, जिससे यात्रियों को त्योहार पर घर पहुंचने में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार ट्रेन संख्या 04733, श्रीगंगानगर-ईदगाह (आगरा) साप्ताहिक स्पेशल 4 मार्च से 25 मार्च तक (चार ट्रिप) प्रत्येक बुधवार को दोपहर 2:30 बजे श्रीगंगानगर से रवाना होकर अगले दिन वीरवार सुबह 5:15 बजे ईदगाह पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 04734, ईदगाह (आगरा)-श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल 5 मार्च से 26 मार्च तक (चार ट्रिप) प्रत्येक वीरवार सुबह 7:30 बजे ईदगाह से रवाना होकर शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी।
ट्रेन के रूट में अबोहर, मलौत, बठिंडा, रमन, कालांवाली, सिरसा, भट्टू, मंडी आदमपुर, हिसार, हांसी, भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी, अलवर, रामगढ़, गोविंदगढ़, बृजनगर, डींग, गोवर्धन, मथुरा व अछनेरा स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस स्पेशल ट्रेन में एक सेकेंड एसी, पांच थर्ड एसी, दो थर्ड एसी इकोनॉमी, पांच द्वितीय शयनयान, चार साधारण श्रेणी और दो पावरकार सहित कुल 19 डिब्बे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें