फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हरियाणा की फुटबाल टीम ने फाइनल राउंड के लिए क्वालीफाई किया, मंगाली की रेणू ने 2 तो नेहा ने दागा 1 गोल

विज्ञापन
फाइनल राउंड क्वालीफाई करने के बाद हरियाणा की महिला फुटबाल टीम।
विज्ञापन
हिसार। उत्तराखंड के हल्द्वानी में चल रही राजमाता जीजाबाई सीनियर नेशनल फुटबाल चैंपियनशिप में मंगलवार को हरियाणा की टीम ने उत्तराखंड को हराकर फाइनल राउंड के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इस मुकाबले में हिसार के मंगाली की बेटी रेणू ने 2, नेहा ने 1 और सोनीपत की दिपांशी ने 1 गोल दागा है।
विज्ञापन


वहीं पहले मैच में हरियाणा की टीम ने दिल्ली को 3-1 से हराया है। अब 1 अक्तूबर से फाइनल राउंड के लिए मुकाबले शुरू होंगे। इसमें देश की टॉप 12 टीमें भाग लेंगी। हरियाणा टीम में हिसार के अलावा सोनीपत, झज्जर, जींद, भिवानी, रोहतक और फतेहाबाद की बेटियां दमखम दिखा रही है।

मंगाली में बेटियों को फुटबाल का अभ्यास करवा रहे कोच नरेंद्र कुमार ने बताया कि टीम में मंगाली से पांच बेटियां हिस्सा ले रही हैं। इनमें रेणू, नेहा, आरती, तमन्ना और ज्योति शामिल हैं। उम्मीद है कि बेटियां अब फाइनल राउंड में बेहतरीन प्रदर्शन कर जीत हासिल करेंगी। फाइनल राउंड के लिए क्वालीफाई करने पर फिजिकल लेक्चरर सुखविंद्र कौर, कोच अश्वनी कुमार ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन


जींद में राज्यस्तरीय हैंडबाल और खो-खो प्रतियोगिता 24 से, जिले से 144 खिलाड़ी लेंगी भाग

हिसार। जींद में 24 से 26 सितंबर तक राज्यस्तरीय स्कूली खो-खो और हैंडबाल की प्रतियोगिता आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में जिले से 144 खिलाड़ी भाग लेंगे। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में अंडर-14, 17 और अंडर-19 आयु वर्ग में मुकाबले कराएंगे। प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। प्रतियोगिता को लेकर 25 सितंबर की शाम को टीम रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें