वहीं, बाकी हिस्सों में रात के तापमान में गिरावट और दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। इससे पहले मंगलवार को उत्तरी पश्चिमी हवाएं चलने से कोहरा छंट गया था। मगर, कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तरी राजस्थान और पूर्वी पंजाब से सटे इलाकों में नमी में बढ़ोतरी से फिर से कोहरा बन गया, जबकि बाकी हिस्सों में मौसम साफ रहा।
आगे ऐसा रहेगा मौसम
प्रदेश के कुछ जिलों में वीरवार को कोहरा छाया रहेगा। यहां दिन के तापमान में हल्की गिरावट आएगी। वहीं, बाकी क्षेत्रों में मौसम शुष्क और साफ़ बना रहेगा, जिससे रात के तापमान में गिरावट और दिन के तापमान में हल्की बढ़त देखने को मिलेगी। 19 दिसंबर को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 19 से 23 दिसम्बर के दौरान हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में आमतौर पर बादलों की आवाजाही और सुबह के समय कोहरा छाने की संभावना रहेगी।