फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Monsoon Update: झमाझम बारिश के साथ होगी जुलाई महीने की विदाई, तीन दिन बारिश की संभावना

Thu, 29 Jul 2021 02:41 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)

सार

हरियाणा में अगले तीन दिन बारिश की संभावना है। हरियाणा में 31 जुलाई तक मानसून की सक्रियता बनी रहेगी। हिसार में पिछले 48 घंटे में 104.4 एमएम बारिश हुई। अधिकतम तापमान सात डिग्री गिरकर 26.9 डिग्री पर पहुंच गया।  
विज्ञापन
हरियाणा का मौसम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव का क्षेत्र और उत्तरी पाकिस्तान के साथ लगते पंजाब में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने व मानसून टर्फ सामान्य स्थिति में आने के कारण हरियाणा भर में झमाझम बारिश जारी है। मंगलवार को प्रदेश में पूरी तरह सक्रिय हुआ मानसून बुधवार को भी जमकर बरसा। हिसार में 48 घंटों में 104.4 एमएम बारिश दर्ज की गई। 

विज्ञापन


एचएयू के कृषि मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि हरियाणा में एक जून से आज 28 जुलाई सुबह तक 235.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है, जो सामान्य बारिश (191.4 मिलीमीटर) से 23 प्रतिशत अधिक है। 

मौसमी सिस्टमों के बने रहने से मानसून की सक्रियता प्रदेश में 31 जुलाई तक बनी रहेगी। इस दौरान प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हवाओं व गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है। 
विज्ञापन


हिसार का तापमान सात डिग्री गिरकर 26.9 डिग्री पहुंचा  
प्रदेशभर में हुई बारिश के बाद तापमान में भी भारी गिरावट आई और मौसम सुहावना हो गया। हिसार में अधिकतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 26.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हालांकि अंबाला में यह प्रदेश में सबसे कम 26.6 डिग्री रहा। प्रदेश में अधिकतम तापमान सबसे अधिक गुरुग्राम का 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात्रि तापमान की बात करें तो यह गुरुग्राम में सबसे कम 24 डिग्री सेल्सियस और भिवानी में सबसे अधिक 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा। 

प्रदेश के विभिन्न स्थानों का तापमान

स्थान अधिकतम न्यूनतम
अंबाला 26.6 25.2
हिसार 26.9 25.7
करनाल  26.8 25.5
नारनौल 28.5 26.8
रोहतक 27.3   25.0
गुरुग्राम 29.8 24.0 
भिवानी 27.9 27.1

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें