एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पाकिस्तान पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। साथ ही राजस्थान पर एक मजबूत उच्च वायुदाब का क्षेत्र बना हुआ है। इस वजह से कम दबाव का क्षेत्र कमजोर हो गया है और उसे अरब सागर से प्रचुर मात्रा में नमी नहीं मिल पा रही है।
पश्चिमी विक्षोभ के असर से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। रविवार को दिन का तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री व रात का तापमान 1.0 डिग्री ऊपर रहा। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो सोमवार को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, मगर कमजोर होने के कारण इसके असर से सिर्फ हल्के बादल ही छाएंगे।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर लगातार एक के बाद एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मैदानी राज्यों तापमान में उतार-चढ़ाव और मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। जब कमजोर पश्चिमी विक्षोभ आते हैं तो हवाओं की दिशा पश्चिमी होती है, जिसकी वजह से मैदानी राज्यों में बादलवाही और तापमान में हल्की बढ़ोतरी होती है। वहीं जब पश्चिमी विक्षोभ आगे निकल जाते हैं तो हवाओं की दिशा उत्तरी होने से मैदानी राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज होती है।
एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पाकिस्तान पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। साथ ही राजस्थान पर एक मजबूत उच्च वायुदाब का क्षेत्र बना हुआ है। इस वजह से कम दबाव का क्षेत्र कमजोर हो गया है और उसे अरब सागर से प्रचुर मात्रा में नमी नहीं मिल पा रही है। इस कारण मैदानी क्षेत्रों में आंशिक बादलवाही ही देखने को मिल रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 33.4 व न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
आगे ऐसा रहेगा मौसम
डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि आने वाला एक सप्ताह तक मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि सोमवार से एक और कमजोर श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इस कारण हल्की बादलवाही ही देखने को मिलेगी।