फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हरियाणा की टीम ने जीती चतुर्थ अस्मिता सब जूनियर हॉकी लीग

विज्ञापन
ग्वालियर में आयोजित चतुर्थ अस्मिता सब जूनियर हॉकी लीग की विजेता हरियाणा की टीम।
विज्ञापन
हिसार। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आयोजित सात दिवसीय चतुर्थ अस्मिता सब-जूनियर हॉकी लीग का खिताब हरियाणा ने अपने नाम कर लिया। रोमांचक फाइनल मुकाबले में निर्धारित समय तक दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर रहीं। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में हरियाणा ने मध्य प्रदेश को 5-4 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन


कोच अजय शर्मा ने बताया कि फाइनल मुकाबला शुरू से ही संघर्षपूर्ण रहा। मैच में रितिका ने पहला गोल कर हरियाणा को 1-0 की बढ़त दिलाई लेकिन तीसरे क्वार्टर तक मध्य प्रदेश ने 2-1 की बढ़त बना ली। चौथे क्वार्टर में कप्तान भव्या ने गोल कर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया।

पेनल्टी शूटआउट में दोनों टीमें 4-4 से बराबरी पर रहीं। हरियाणा की ओर से दुर्गा, हर्षिता, अंजलि और भव्या ने एक-एक गोल किया। इसके बाद मुकाबला सडन डेथ में पहुंचा जहां गोलकीपर साइना ने शानदार बचाव किया और कप्तान भव्या ने निर्णायक गोल कर टीम को जीत दिलाई। इस उपलब्धि पर हॉकी हरियाणा के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों, कोच अजय शर्मा, राजेश, प्रबंधक मनीषा और सहयोगी स्टाफ को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें