फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: दिन में दो बार चमकेंगे बाजार, 306 कर्मचारियों के कंधों पर होगी जिम्मेदारी

विज्ञापन
नगर निगम में अ​धिकारी- कर्मचारियों की बैठक को संबो​धित करते निगम आयुक्त नीरज। 
विज्ञापन
हिसार। स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम कभी भी दस्तक दे सकती है। स्वच्छता सर्वेक्षण से पहले नगर निगम क्षेत्र में सफाई में व्यापक बदलाव की तैयारी है। आज से बाजारों में दिन में दो बार सफाई होगी। सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए 306 अतिरिक्त कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। सेक्टरों में 82 और बाजारों में सफाई के लिए 224 कर्मचारी तैनात होंगे। मार्केट एरिया में लगाए गए ट्विन डस्टबिन (दोहरी कचरापेटी) को नियमित तौर पर साफ कराया जाएगा।
विज्ञापन

हरियाणा के शहरों में स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 शुरू हो गया है। दो शहरों में स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम पहुंच गई है। हिसार नगर निगम में भी किसी भी दिन टीम का आगमन हो सकता है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 में बेहतर रैंक हासिल करने के लिए नगर निगम आयुक्त नीरज ने मंगलवार को निगम कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की।
निगम आयुक्त ने बताया कि 12500 अंक की परीक्षा होगी। परीक्षा में हर एक अंक के लिए पूरी मेहनत से काम करें। सभी दरोगा अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई कार्यों को पूरी जिम्मेदारी के साथ करें । अपने कार्य की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाएं।
विज्ञापन

बैठक में हांसी के डीएमसी लक्षित सरिन, अतिरिक्त आयुक्त शालिनी चेतल, अतिरिक्त निगमायुक्त डॉ. प्रदीप हुड्डा, एक्सईएन जयबीर डूडी, ईओ हांसी राजेन्द्र सोनी, एमई प्रवीन, सीएसआई राजकुमार शामिल रहे। बरवाला, उकलाना ,हांसी के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। सहायक सफाई निरीक्षक, सफाई दरोगा, एचएसआई, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण से जुड़ी एजेंसियां करणी कॉरपोरेशन और वी वायस प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि तथा सफाई कर्मचारी यूनियन प्रधान सुरेन्द्र गोलू भी मौजूद रहे।
खुले में कचरा फेंकने वालों के करें चालान
निगमायुक्त नीरज ने स्वच्छता सर्वेक्षण की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। सहायक सफाई निरीक्षकों को निर्देशित किया कि स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। खुले में कचरा फेंकने वालों के चालान किए जाएं। नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाए। शहर को स्वच्छ, सुंदर बनाने में नगर निगम का सहयोग करें।
कचरे को घर से उठाते समय ही अलग- अलग करें
घर घर से कचरा संग्रहण करने वाली एजेंसियों को भी निर्देश दिए कि प्रत्येक घर से कचरे का सही तरीके से पृथक्करण (सेग्रीगेशन) सुनिश्चित करें। उसे निर्धारित डंपिग यार्ड तक पहुंचाएं। जीवीपी (गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट) को समाप्त करने, रेहड़ी-पटरी से निकलने वाले कचरे को भी अलग-अलग एकत्रित करने पर जोर दिया गया। स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर अंक प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी।
निगम करेगा निगरानी, खामी मिली तो एजेंसी पर जुर्माना
बाजारों की सफाई के लिए हर एक कर्मचारी का एरिया तय किया जाएगा। उनके एरिया में सफाई नहीं मिली तो उसे जवाबदेह माना जाएगा। ट्विन डस्टबिन साफ न मिला तो ड्यूटी देने वाला कर्मचारी जिम्मेदार होगा। निगम लगातार इसकी निगरानी करेगा। किसी तरह की खामी मिलने पर निगम एजेंसी पर जुर्माना लगाया जाएगा।
सेक्टरों की सफाई के लिए उतरेंगे 82 कर्मचारी
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के दायरे में आने वाले छह सेक्टरों में 82 कर्मचारी नियुक्त किए जाएंगे। सेक्टर 1,4,3,5,14,सेक्टर 14 पार्ट टू में यह कर्मचारी सड़कों की सफाई के लिए काम करेंगे। रोड सफाई के एजेंसी को एक रोड स्वीपिंग मशीन भी लगानी होगी। नगर निगम ने सेक्टर की सफाई के लिए 11.28 करोड़ रुपये का टेंडर लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें