फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर वूमन नेशनल हॉकी प्रतियोगिता में लिए हरियाणा टीम का चयन, टीम में हिसार की 9 खिलाड़ी शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। आंध्र प्रदेश में होने वाली 12वीं जूनियर वुमन नेशनल हॉकी प्रतियोगिता के लिए रविवार को हरियाणा टीम का चयन किया गया। हरियाणा टीम में हिसार से 9 खिलाड़ी शामिल हैं। प्रतियोगिता 25 मार्च से 3 अप्रैल तक होगी। सीनियर हॉकी कोच आजाद सिंह मलिक ने बताया कि हरियाणा टीम में 18 में से 9 खिलाड़ी हिसार की रहने वाली हैं। इनमें पूजा, निधि, मोनू, ऊषा, सीमा, पिंकी, सावी, ज्योति और भतेरी शामिल हैं।
विज्ञापन

उधर, राष्ट्रीय हैंडबाल चैंपियनशिप के लिए टीम रवाना
उधर, जयपुर में होने वाली पुरुषों की 50वीं राष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता के लिए टीम रविवार को रवाना हो गई। प्रतियोगिता 25 मार्च तक चलेगी। हिसार जिले के अंतरराष्ट्रीय हैंडबाल खिलाड़ी रजत को टीम का कप्तान बनाया गया है। वहीं उप कप्तान सीआरपीएफ के सलीम होंगे। टीम में खिलाड़ी राकेश, ऐविन, हरेंद्र, मनजीत, कर्मजीत, आर्यन, मनदीप, नरेंद्र, अमन, रवि, सिद्धार्थ, साहिल, सचिन बूरा, रवि, अमित, सुनील शामिल हैं। इनमें से पांच खिलाड़ी रवि, सिद्वार्थ, साहिल, सचिन बूरा व रवि हिसार से हैं। इस अवसर पर हर हैंडबाल वेलफेयर एसोसिएशन के सरंक्षक जयप्रकाश व अध्यक्ष बिक्रमजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें