फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हरियाणा राज्य फार्मेसी काउंसिल को जल्द बनाया जाएगा पेपरलेस

विज्ञापन
हरियाणा स्टेट फार्मेसी काउंसिल के चेयरमैन बीबी सिंगल (बाईं ओर) और कार्यकारी समिति के सदस्य रविं
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा राज्य फार्मेसी काउंसिल (एचएसपीसी) को जल्द ही पेपरलेस बनाया जाएगा। इसके लिए काउंसिल ने डिजिटलीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है और इसी क्रम में नया वेब पोर्टल लॉन्च किया गया है। इससे काउंसिल के कामकाज में तेजी आएगी और रिकॉर्ड को सुरक्षित व पारदर्शी तरीके से संभाला जा सकेगा।
विज्ञापन


काउंसिल के चेयरमैन बीबी सिंगल और कार्यकारी समिति के सदस्य रविंद्र चोपड़ा ने बताया कि एचएसपीसी में अब तक करीब 70 हजार फार्मासिस्ट पंजीकृत हो चुके हैं। इतने बड़े स्तर पर रिकॉर्ड और दस्तावेज को व्यवस्थित रखने के लिए पूरी व्यवस्था को डिजिटल किया जा रहा है। इसके लिए एक एजेंसी का चयन किया गया है जो पुराने रिकॉर्ड और फाइलों को स्कैन कर सर्वर पर अपलोड कर रही है। चोपड़ा ने बताया कि काउंसिल ने फार्मासिस्टों के पंजीकरण को भी आधुनिक बनाने के लिए नया वेब पोर्टल शुरू किया है।

इसके माध्यम से फार्मासिस्ट ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे और आवेदन की स्थिति की जानकारी समय-समय पर मैसेज के जरिए मिलती रहेगी। भविष्य में फार्मासिस्टों के लिए एक विशेष जॉब पोर्टल भी शुरू करने की योजना है जिससे नौकरी देने वाले संस्थान और नौकरी तलाश रहे फार्मासिस्ट एक ही मंच पर जुड़ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें