फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हरियाणा स्टेट मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता जीजेयू में कल

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा स्टेट मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) में किया जाएगा। मास्टर्स एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, हरियाणा के महासचिव चरणजीत सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के महिला एवं पुरुष खिलाड़ी भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान 100, 200, 400, 800, 1500, 5000 और 10,000 मीटर दौड़, 5 किलोमीटर पैदल चाल, गोला फेंक, हैमर थ्रो, चक्का फेंक, भाला फेंक, लंबी कूद, ऊंची कूद, तिहरी कूद, 100 मीटर, 110 मीटर और 400 मीटर बाधा दौड़ सहित विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। इस प्रतियोगिता के आधार पर हरियाणा टीम का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी 28 जनवरी से 2 फरवरी तक आयोजित होने वाली 46वीं राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपना जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें