फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता में हिसार के खिलाड़ियों ने हासिल किए 18 पदक

विज्ञापन
राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता के विजेता ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
हिसार। राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता में हिसार के खिलाड़ियों ने 18 पदक हासिल किए। इनमें 6 स्वर्ण, 4 रजत और 8 कांस्य पदक शामिल रहे। विजेता खिलाड़ियों को एक सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


दो दिवसीय 5वीं हरियाणा स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप का आयोजन भिवानी के केसीएम आर्मी हाई स्कूल में आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 430 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। ओम इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य केएल गोस्वामी ने बताया कि कराटे कोच विकास जांगड़ा के कुशल प्रशिक्षण में स्कूल के 18 खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया और सभी विद्यार्थियों ने पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया।

उन्होंने कहा कि आज के दौर में जहां युवा पीढ़ी टीवी और मोबाइल पर अपना कीमती समय व्यतीत कर रही है, वहीं खेल हमें अनुशासन और जीवन जीने की कला सिखाते हैं। खेलों से न केवल शारीरिक विकास होता है, बल्कि हम टीमवर्क, सहनशीलता, नेतृत्व और आत्मविश्वास जैसे गुण भी सीखते हैं, जो पढ़ाई में भी बेहतर प्रदर्शन करने में सहायक होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें