फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पुरुष हॉकी में हरियाणा की चांदी पक्की, अब स्वर्ण पदक का प्रयास

Sat, 16 Nov 2024 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
फाइनल में पहुंचने के बाद हरियाणा की हॉकी टीम कोच संदीप सांगवान और मैनेजर हरेंद्र के साथ। 
विज्ञापन
हिसार। चेन्नई में चल रही सीनियर नेशनल पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में शुक्रवार को हरियाणा की टीम ने रजत पदक पक्का कर लिया है। शुक्रवार को सेमीफाइनल में टीम ने यूपी को 3-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब स्वर्ण पदक के लिए शनिवार को ओडिशा के साथ भिड़ंत होगी। मैच शाम चार बजे शुरू होगा। सेमीफाइनल मुकाबले में हिसार के डाबड़ा के रमन, सोनीपत से अभिमन्यु और सिरसा के जीवननगर निवासी राजेंद्र सिंह ने 1-1 गोल दागा और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

बता दें, कि हरियाणा टीम में हिसार के डाबड़ा, उमरा, नरवाना, सोनीपत, रोहतक, भिवानी के खिलाड़ी स्टिक का जादू दिखा रहे हैं। हरियाणा टीम के कोच संदीप सांगवान और टीम मैनेजर हरेंद्र हैं। इस चैंपियनशिप में उमरा-डाबड़ा के 9 खिलाड़ी खेल रहे हैं। इनमें डाबड़ा से गोलकीपर हिमवान, रोहित यादव, रमन कालीरावणा, उमरा से गोलकीपर पवन कुमार, जोगेंद्र और दीपक शामिल हैं। वहीं, डाबड़ा का कर्मबीर, रिशु और सुमित चंडीगढ़ टीम की ओर से खेल रहे हैं। डाबड़ा के हॉकी कोच राजेंद्र सिहाग ने बताया कि गांव पहुंचने पर खिलाड़ियों का स्वागत किया जाएगा। बेहतर स्कोर के साथ टीम ने अपनी जीत बरकरार की हुई है। उम्मीद है कि आज टीम स्वर्ण पदक हासिल करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें