फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Politics: कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा पर पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई का जवाब, X पर कही ये बात

Tue, 23 Apr 2024 09:34 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

लोकसभा चुनाव के बीच  हिसार में सोशल मीडिया पर पिछले काफी दिन से चर्चा चल रही थी कि कुलदीप बिश्नोई भाजपा से नाराज चल रहे हैं। भव्य बिश्नोई भी प्रचार से दूरी बनाए हैं। इन खबरों के चलते कुलदीप बिश्नोई को सोशल मीडिया में एक्स पर अपना पक्ष रख स्थिति स्पष्ट करना पड़ा।
विज्ञापन
पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर कांग्रेस में जाने की चल रही खबरों को कुलदीप बिश्नोई ने निराधार बताया है। कुलदीप ने एक्स पर लिखा है कि कांग्रेस में जाने की जो खबरें उनके बारे में चल रही हैं वह भ्रामक व निराधार हैं। मैंने संघ परिवार व भाजपा का साधारण कार्यकर्ता बनकर काम किया है। आगे भी संघ परिवार व भाजपा की मजबूती के लिए कार्य करता रहूंगा।

विज्ञापन


सोशल मीडिया में अफवाह चल रही थी कि कुलदीप बिश्नोई दोबारा से कांग्रेस में आ सकते हैं। इसके लिए उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की है। वह जल्द ही कांग्रेस का दामन थामेंगे। पिछले चार दिन में उनकी तीन से चार मीटिंग हो चुकी हैं। एक यूट्यूब चैनल ने इस बारे में न्यूज भी चलाई, जिसमें दावा किया गया था कि कुलदीप बिश्नोई ने पहले अपने लिए हिसार लोकसभा की सीट मांगी थी।
 

जब कांग्रेस की ओर से इन्कार कर दिया गया तो उन्होंने अपने भाई चंद्रमोहन बिश्नोई के लिए हिसार की सीट मांगी। उन्होंने चंद्रमोहन को पूरा सहयोग करने का भरोसा दिलाया। इस तरह की खबरों के चलते कुलदीप बिश्नोई को सोशल मीडिया में एक्स पर अपना पक्ष रख स्थिति स्पष्ट करना पड़ा।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर पिछले काफी दिन से यह चर्चा भी चल रही है कि वह भाजपा से नाराज चल रहे हैं। पहले भव्य बिश्नोई को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया। इसके बाद लोकसभा में उनको टिकट भी नहीं दी गई। पिछले 25 दिनों के भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह के प्रचार में एक बार भी नहीं आए। भव्य बिश्नोई भी प्रचार से दूरी बनाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें