फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: मल्लिकार्जुन खरगे पहुंचे हांसी, बोले- हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनी तो हांसी बनेगा जिला

Wed, 02 Oct 2024 07:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी/हिसार (हरियाणा)

सार

हांसी में अनाज मंडी में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित विजय संकल्प रैली में मल्लिकार्जुन खरगे ने लोगों को संबोधित किया। 
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : संवाद (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार के हांसी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने पर आमजन की हांसी को जिला बनाने की मांग पूरी की जाएगी।

विज्ञापन


बुधवार को हांसी में अनाज मंडी में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित विजय संकल्प रैली में मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि देश प्रदेश को अच्छी स्थिति में लाने की कोशिश पंडित जवाहर लाल नेहरू ने की थी। भाखड़ा नांगल पंडित जवाहर लाल नेहरू ने बनवाया, जिससे देश में हरित क्रांति आई।

कारखाने, पावर प्लांट सब चीजें कांग्रेस ने बनाई। इंदिरा गांधी ने हरियाणा को अलग राज्य बनवाया। भाजपा ने कुछ नहीं किया, फिर भी वह बोलते हैं कि देश को आजादी 2014 में मिली। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हमने तो खिलाड़ी बनाए भाजपा ने युवाओं को नशेड़ी बनाया। कांग्रेस सरकार बनी तो बदमाश व नशा को हरियाणा से खत्म करेंगे। समारोह में कांग्रेस सांसद जय प्रकाश सहित अन्य नेता भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें