हरियाणा में हिसार से जजपा प्रत्याशी नैना चौटाला ने सोमवार को नामांकन भरा। नैना चौटाला के पास 46 करोड़ 98 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति है। नैना चौटाला ने अपना व्यवसाय व्यापार व कृषि बताया है। नैना चौटाला कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से स्नातक हैं। उनकी सालाना आय 1.81 करोड़ रुपये है। नैना चौटाला फिलहाल चरखी-दादरी जिले की बाढ़डा विधानसभा से जजपा की विधायक हैं।
पूर्व सांसद डॉ. अजय सिंह चौटाला की पत्नी व पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की मां नैना चौटाला पहली बार लोकसभा चुनाव में उतरी हैं। हिसार सीट पर 20014 में दुष्यंत चौटाला इनेलो से सांसद बने थे। 2019 के चुनाव में दुष्यंत जजपा प्रत्याशी के तौर पर उतरे तो हार गए।
हिसार के आदमपुर के गांव दड़ौली की बेटी नैना चौटाला के पास 73 लाख 44 हजार रुपये का आयकर बकाया है। नैना चौटाला के पति अजय चौटाला के पास कुल 51 करोड़ रुपये की चल अचल संपत्ति है।
कुल संपत्ति : 46 करोड़ 98 लाख
- चल संपत्ति : 16.57 करोड़
- अचल संपत्ति : 30.41 करोड़
- कुल नकद 8,53,896
- चांदी 9 किलो, सोना 850 ग्राम, डायमंड 1,46,89,500 रुपये के आभूषण
- शेयर : 27,52,456 रुपये
- वाहन : टैफे ट्रैक्टर 2008 मॉडल, इनोवा गाड़ी 2016 मॉडल
- हथियार : नहीं
- टैक्स बकाया : 73 लाख 44 हजार रुपये का आयकर बकाया
- लोन : 23.65 लाख रुपये