फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मानसून ब्रेक से तपने लगा हरियाणा, हिसार में पारा 38.7 डिग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। मानसून ब्रेक के चलते हरियाणा में एक बार फिर तापमान बढ़ने लगा है। शुक्रवार को हिसार प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार अगले चार से पांच दिन तक तापमान में बढ़ोतरी जारी रहने के आसार हैं। 3-4 सितंबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है, जबकि 10 से 15 सितंबर के बीच मानसून की विदाई होने की संभावना है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि मानसून टर्फ हरियाणा से बाहर की ओर खिसक गई है। इसके चलते मानसून की गतिविधियों में कमी आई है और दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। शुक्रवार को हिसार का अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा भिवानी में 37.5 और नूंह में 37 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। यमुनानगर में 8.5 एमएम बारिश हुई, जबकि प्रदेश के अन्य हिस्सों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहा।
विज्ञापन

इन जिलों में सामान्य से कम बारिश
बारिश के सीजन में जींद में सामान्य से 56 प्रतिशत, अंबाला में 50, सिरसा में 50, कैथल में 47, रोहतक में 41, करनाल में 39, पलवल में 27, पानीपत में 19, हिसार में 17 और महेंद्रगढ़ में 12 प्रतिशत कम बारिश हुई है। वहीं, छह जिलों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। भिवानी और कुरुक्षेत्र में 10-10 प्रतिशत, फतेहाबाद में 3, चरखी दादरी में 1, नूंह में 5 और फरीदाबाद में 3 प्रतिशत सामान्य से अधिक बारिश हुई है। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार 10 से 15 सितंबर के बीच प्रदेश से मानसून लौटने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें