फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जिला जूडो चैंपियनशिप 2 से, 13 भार वर्गों में होंगे मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिला जूडो एसोसिएशन के सहयोग से रेयांश इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में जिला जूडो चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। यह दो दिवसीय प्रतियोगिता 2 और 3 सितंबर को होगी। इसमें जिले के स्कूलों और जूडो क्लबों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 2 सितंबर को लड़कों के मुकाबले होंगे। 3 सितंबर को लड़कियों के मुकाबले करवाए जाएंगे। दोनों दिन प्रतियोगिता सुबह 9 बजे से शुरू होगी। खिलाड़ियों को सुबह 8 बजे रिपोर्टिंग और वजन जांच के लिए पहुंचना होगा। आयोजन समिति में जिला जूडो एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश सिंह, महासचिव प्रह्लाद सैनी और रेयांश इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के निदेशक सतबीर सैनी शामिल हैं।
भार वर्ग और वजन जांच के नियम :
लड़कों और लड़कियों दोनों के लिए 13-13 भार वर्ग निर्धारित किए गए हैं। लड़कों के मुकाबले अंडर 20 किलोग्राम से 81 किलोग्राम तक जबकि लड़कियों के मुकाबले अंडर 18 किलोग्राम से 70 किलोग्राम तक के विभिन्न वर्गों में होंगे। वजन जांच कपड़ों में की जाएगी जिसमें अधिकतम एक किलोग्राम तक की छूट मिलेगी। यदि कोई खिलाड़ी निर्धारित भार वर्ग से अधिक वजन का पाया जाता है तो उसे अगले उच्च भार वर्ग में मुकाबला करना होगा। टीम प्रभारियों को खिलाड़ी का नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि और भार वर्ग सहित एंट्री सूची लानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें