हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने प्रदेश के सभी स्कूलों में निरीक्षण के लिए दस्तों का गठन किया है। प्रदेश भर के लिए 42 उड़नदस्ते बनाए गए हैं। यह टीम 15 से 20 मई तक 7038 से अधिक स्कूलों का निरीक्षण कर वहां 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों को पढ़ाई जा रही पुस्तकों की जांच करेंगे।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सचिव की ओर से प्रदेश भर के सभी राजकीय स्कूल, सहायता प्राप्त स्कूल, निजी स्कूलों का निरीक्षण कराने का फैसला लिया गया है। जिसमें हर एक स्कूल में पढ़ाई जा रही पुस्तकों का निरीक्षण किया जाएगा। दरअसल बोर्ड के अधिकारियों को सूचना मिली कि कुछ स्कूलों में बोर्ड की ओर से निर्धारित पाठ्य पुस्तकों का अध्ययन नहीं कराया जा रहा। जिसके बाद सभी स्कूलों की जांच का फैसला लिया गया। सोमवार 15 मई से सभी जिलों में यह निरीक्षण एक साथ शुरू किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी अपने जिलों में इन उड़न दस्तों का सहयोग करें। अध्यक्ष की ओर से बनाए गए विशेष उड़नदस्तों में अंबाला में प्राचार्य अश्विनी शर्मा को संयोजक बनाया गया है। भिवानी में प्रधानाचार्य आनंद कुमार, फरीदाबाद में रिटायर्ड प्रधानाचार्य आरके मलिक, फतेहाबाद में प्रधानाचार्य आरके गोदारा, गुरुग्राम में प्रधानाचार्य राकेश कुमार शर्मा, हिसार में प्रधानाचार्य केके वर्मा, झज्जर में प्रवक्ता संजय कुमार, जींद में प्रधानाचार्य दलशेर सिंह, करनाल में सेवानिवृत प्रधानाचार्य सुरेश कुमार, कैथल में प्रधानाचार्य अमृत सचदेवा, कुरूक्षेत्र में सेवानिवृत प्रधानाचार्य रमेश दत्त शर्मा को जांच का जिम्मा सौंपा है। महेंद्रगढ में एसोसिएट प्रोफेसर पवन कुमार, मेवात में प्रधानाचार्य बलबीर सिंह, पंचकूला में प्रधानाचार्य अनिल दलाल, पानीपत में प्रधानाचार्य अश्विनी कुमार, पलवल में प्रवक्ता केपी सिंह, रेवाड़ी में प्रधानाचार्य रामअवतार, रोहतक में प्रधानाचार्य नरेश, सिरसा में प्रवक्ता गुरदीप सिंह, सोनीपत में प्रधानाचार्य सुनील त्यागी, यमुनानगर में प्रधानाचार्य मुकेश शर्मा को शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष के उड़नदस्ते का संयोजक बनाया गया है।
बोर्ड सचिव के दस्ते
जिला संयोजक सदस्य
अंबाला वालस्ता शर्मा राजेंद्र कौर, सूरजभान जोशी
भिवानी रमेश जाखड नरेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, सरोज कुमारी
फरीदाबाद विवेक रतन गंगा विष्णु, राजेश शर्मा
फतेहाबाद संजय कुमार सीमा रानी, मनीष शर्मा
गुरुग्राम केएन सक्सेना नवीन कुमार, संगीता शर्मा
हिसार विजेंद्र कुमार अनिल कुमार,मीनू जैन
झज्जर राकेश डालवा जितेंद्र कुमार , सीमा रानी
जींद सीमा रानी शीला देवी, अर्चना
कैथल वेद प्रकाश ---------- राजरानी, सूूबे सिंह मलिक
करनाल सोहनलाल गुप्ता ------दिलराज, रूपिंद्र कौर
कुरूक्षेत्र अनिल जिंदल ---------नरसी राम, सुदेश कुमारी
महेंद्रगढ सुरेश कुमार -----------प्रदीप यादव, शिव कुमार
मेवात राकेश कुमार ---------मंजीत वर्मा, सविता
पलवल मामराज रावत--------शीशपाल, विजय लक्ष्मी
पंचकूला राजबीर सिंह --------संगीता, इंदिरा गौतम
पानीपत नरेश अरोडा--------- रोहताश, सीमा
रेवाड़ी श्रीपाल -----------शकुंतला, संजीता
रोहतक रोहताश-----------रामेहर, स्वर्णलता
सिरसा विनोद कुमार-------अर्चना , सुरेंद्र कुमार
सोनीपत अनिल वर्मा---------जोगपाल, रमेश कुमार
यमुनानगर सुमेर चंद्र ------------मंजू शर्मा, उर्मिल कुमारी
22 तक बोर्ड को जाएगी रिपोर्ट
जांच का काम 20 मई तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद सभी जिला मुख्यालयों को अपनी रिपोर्ट 22 मई तक निर्धारित प्रफोर्मा के अनुसार बोर्ड को भेजनी होगी। इसके अलावा सभी रिपोर्ट डाक से भी बोर्ड को भेजी जाएंगी।