फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: बेटियों ने दिया पूर्व मंत्री कंवल सिंह की अर्थी को कंधा, गुरुकुल के आचार्यों ने कराया अंतिम संस्कार

Thu, 08 Feb 2024 11:15 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)

सार

आर्य समाज के रीति रिवाज के अनुसार गुरुकुल के आचार्यों ने अंतिम संस्कार कराया है। 
विज्ञापन
पूर्व मंत्री कंवल सिंह - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पूर्व पंचायत मंत्री कंवल सिंह का वीरवार को उनके पैतृक गांव डाबड़ा में अंतिम संस्कार किया गया। उनकी बेटी मीनाक्षी, सपना, ज्योति और भतीजे रणदीप ने उनकी अर्थी को कंधा दिया। लगभग 88 वर्ष कंवल सिंह का बुधवार को निधन हो गया था।

विज्ञापन


अंतिम यात्रा हिसार में टाउन पार्क सामने स्थित उनके आवास से शुरू हुई। अंतिम यात्रा में आसपास के गांवों के लोग भी पहुंचे। आर्य समाज के रीति रिवाज के अनुसार गुरुकुल के आचार्याें ने अंतिम संस्कार कराया।

पूर्व मंत्री कंवल सिंह के अंतिम संस्कार में पहुंचे लोगों ने परिवार को ढाढंस बंधाया। डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा,जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन राजेंद्र सूरा,धर्मबीर गोयत, एडवोकेट योगेश सिहाग, एडवोकेट पीके संधीर सहित अन्य गणमान्य पहुंचे। गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि कंवल सिंह अपनी बात के धनी थे।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री कंवल सिंह पहली बार घिराय विधानसभा से जनता पार्टी की टिकट पर 1977 में विधायक बने थे। इसके बाद दूसरी बार फिर घिराय से 1982 में विधायक बने। वर्ष 1996 में हरियाणा विकास पार्टी से विधायक बने। तब चौधरी बंसीलाल की सरकार में उन्हें पंचायत मंत्री बनाया गया था। इसके बाद उन्होंने राजनीति से संन्यास ले लिया था।

कंवल को प्रदेश के ईमानदार नेताओं की श्रेणी में रखा जाता है। चौधरी कंवल सिंह के पिता चौधरी रणजीत सिंह संयुक्त पंजाब में मंत्री थे। हिसार से गुजरने वाली बालसमंद माइनर लाने में उनकी सबसे अहम भूमिका थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें