फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: पाकिस्तान में जल रही पराली हवा में घोल रही जहर, पंजाब हरियाणा से अधिक जल रहे फसल अवशेष

Mon, 21 Oct 2024 10:49 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)

सार

नासा की सैटेलाइट इमेज में नजर आ रहा है कि पड़ोसी देश में पंजाब व हरियाणा से ज्यादा पराली जल रही है। हरियाणा और पंजाब तो उस का अंश मात्र हैं। 
विज्ञापन
नासा की सैटेलाइट इमेज में दिखाई देते आग लगने के स्पॉट। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब और हरियाणा से ज्यादा पराली पाकिस्तान में जलाई जा रही है। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा की सैटेलाइट इमेज में यह साफ नजर आ रहा है। पराली का धुआं मैदानी राज्यों की हवा को प्रदूषित कर रहा है।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि नासा की सैटेलाइट इमेज से साफ तौर पर पता चल रहा है कि पाकिस्तान के खेतों में फसल अवशेषों को आग लगाने की घटनाएं हरियाणा और पंजाब से कहीं ज्यादा हैं। हरियाणा और पंजाब तो उस का अंश मात्र हैं। सैटेलाइट इमेज में पाकिस्तान का पंजाब वाला हिस्सा सुर्ख लाल दिखाई रहा है। जब उस दिशा से हवाएं आती हैं तो फसल अवशेष के जलने से उठने वाले धुएं को भी साथ में लाती हैं।

इन कारणों से भी बढ़ता है प्रदूषण
डॉ. चंद्रमोहन की मानें तो पराली के धुएं के अलावा कूड़े-कचरे को जलाना, आतिशबाजी, खनन, वाहनों का धुआं, सड़कों से उड़ने वाली धूल मिट्टी, फैक्टरियों का धुआं, ईंटभट्ठों की चिमनियों से निकलने वाला धुआं भी हवा को दमघोंटू बना देता है।
विज्ञापन


हिसार में सुबह से रात तक कम होता गया वायु गुणवत्ता सूचकांक

  • सुबह 5 बजे-272
  • सुबह 9 बजे-204
  • सुबह 11 बजे-189
  • दोपहर बाद 3 बजे 165
  • शाम 5 बजे 161
  • शाम 7 बजे 155
  • रात 9 बजे 151

 
23 अक्तूबर को सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विशेषज्ञ के अनुसार हरियाणा, एनसीआर दिल्ली में मौसम पिछले कई दिनों से साफ और शुष्क बना हुआ है। मगर अरब सागर में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण नमी वाली हवाएं मैदानी राज्यों की तरफ आ रही है। इसके अलावा उत्तर पश्चिमी हवाएं भी लगातार चल रही हैं। इन हवाओं के मिलने से महेंद्रगढ़ में हल्की बारिश हुई। 23 अक्तूबर को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी होगी और उसके बाद हवाओं की दिशा में बदलाव होने से दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें