घिराय। हिसार की युवा मुक्केबाज हरसिका ने पटियाला में आयोजित चयन ट्रायल में 65 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर यूथ वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में जगह बनाई है। 26 से 30 अगस्त तक आयोजित ट्रायल के रविवार को हुए फाइनल में हरसिका ने महाराष्ट्र की मुक्केबाज सानवी को 5-0 से हराया।
अब वह मोंटेनेग्रो में होने वाली यूथ वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। हरसिका के कोच विजय शर्मा और अजय ने उनकी उपलब्धि पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि यह सफलता हरसिका की कड़ी मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास का परिणाम है। उन्हें उम्मीद है कि वह विश्व चैंपियनशिप में भी बेहतर प्रदर्शन कर देश के लिए पदक जीतेगी।
हरसिका के पिता राजेश कुमार हरियाणा पुलिस में सब-इंस्पेक्टर हैं। उन्होंने बेटी की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि भारतीय टीम में चयन परिवार के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने हरसिका के विश्व चैंपियनशिप में भी सफलता हासिल करने की कामना की।