फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: ट्रेन में महिला का लाखों का सामान चोरी, 15 हजार नकदी व आईफोन भी ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। ट्रेन में सफर कर रही महिला यात्री का पर्स चोरी हो गया। पर्स में 15 हजार रुपये, आईफोन 17 प्रो, दो सिम, मोबाइल व स्मार्ट वॉच चार्जर, सोने की बालियां और हीरे जड़ित सोने के टॉप्स थे।
विज्ञापन

राजस्थान के ब्यावर निवासी मनमीत कौर ट्रेन नंबर 19416 के ए-2 कोच में जालंधर सिटी से ब्यावर जा रही थीं। हिसार रेलवे स्टेशन के बाद सहयात्री उतर गए और वह सो गईं। भिवानी पहुंचने पर पर्स गायब मिला। जीआरपी हिसार ने 27 अगस्त को अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच जीआरपी चौकी भिवानी को सौंप दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें