फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हिट एंड रन मामले में हैरियर चालक को मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। पनिहार चक्क हिट एंड रन मामले में पुलिस ने आरोपी गाड़ी चालक मुकेश को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जहां से उसकी जमानत मंजूर कर ली गई। अदालत में चले अभियोग के अनुसार नलवा निवासी राजपाल (68) और जिले सिंह (56) दोनों बुधवार सुबह साढ़े 10 बजे बाइक पर सवार होकर गांव रावलवास कलां रिश्तेदारी में शोक जताने जा रहे थे।
विज्ञापन

पनिहार चक्क चौक पर पहुंचे तो एक तेज रफ्तार हरियर गाड़ी ने बाइक में सीधे टक्कर मार दी। यही नहीं इसके बाद गाड़ी दोनों भाइयों को 500 मीटर दूर तक घसीटते हुए ले गई जबकि बाइक दूसरी लेन में जा गिरी। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने गाड़ी चालक न्यू मॉडल टाउन एक्सटेंशन निवासी मुकेश को गिरफ्तार किया था। जांच अधिकारी अशोक ने बताया कि चालक को अदालत से जमानत मिल गई है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें