फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पनिहार चक्क हिट एंड रन मामले में हैरियर चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। पनिहार चक्क हिट एंड रन मामले में पुलिस ने हैरियर गाड़ी के चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान न्यू मॉडल टाउन एक्सटेंशन निवासी मुकेश कुमार के रूप में हुई है जो पेशे से मैकेनिक है। पुलिस के अनुसार हादसे के समय गाड़ी कोई महिला नहीं बल्कि स्वयं मुकेश चला रहा था। आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

जांच अधिकारी अशोक ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह परिवार के साथ खाटू श्याम जा रहा था। पनिहार चक्क चौक पर अचानक एक बाइक गाड़ी के सामने आ गई। तेज रफ्तार होने के कारण वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और बाइक को टक्कर लग गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुटने लगी जिससे घबराकर वह परिवार सहित वहां से चला गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी की 10 वर्षीय बेटी गाड़ी में मौजूद थी। आगे की सीट पर उसकी पत्नी बैठी थी जबकि उसकी मां पीछे बैठी थी। जांच में सामने आया कि गाड़ी महिला नहीं चला रही थी।
विज्ञापन

यह है पूरा मामला
नलवा निवासी राजपाल (68) और जिले सिंह (56) बुधवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे बाइक पर सवार होकर गांव रावलवास कलां में रिश्तेदारी में शोक जताने जा रहे थे। पनिहार चक्क चौक पर तेज रफ्तार हैरियर गाड़ी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। आरोप है कि गाड़ी दोनों भाइयों को करीब 500 मीटर तक घसीटते हुए ले गई, जबकि बाइक दूसरी लेन में जा गिरी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें