फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: डीसी आवास के बाहर जेसीबी लेकर पहुंचे संजीव भोजराज, 36 हजार गज का सार्वजनिक पार्क खोलने की मांग

विज्ञापन
डीसी आवास के पास ​स्थित पार्क एरिया में जेसीबी लेकर पहुंचे संजीव भोजराज । स्रोत आयोजक
विज्ञापन
हिसार। सामाजिक संस्था मदद के अध्यक्ष संजीव भोजराज वीरवार सुबह जेसीबी के साथ उपायुक्त आवास के बाहर पहुंचे और डीसी आवास से सटे करीब 36 हजार गज के सार्वजनिक पार्क को आम लोगों के लिए खोलने की मांग उठाई। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले करीब 10 वर्षों से इस पार्क पर प्रशासन ने कब्जा कर रखा है और आम जनता की एंट्री बंद है।
विज्ञापन

संजीव भोजराज ने कहा कि यह पार्क जनता की संपत्ति है लेकिन यहां ताला लगाकर इसे निजी उपयोग में लिया जा रहा है। 10 साल पहले केवल दो माह के लिए पार्क खोला गया था जिसके बाद दोबारा बंद कर दिया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि जब प्रशासन आम लोगों के घरों के बाहर बने छोटे-छोटे चबूतरों पर जेसीबी चला रहा है तो सरकारी अधिकारियों द्वारा सार्वजनिक जमीन पर किए गए कब्जों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही।
उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय के अतिक्रमण हटाने संबंधी आदेश केवल आम जनता के लिए नहीं हैं। सरकारी अधिकारियों को सार्वजनिक जमीन पर कब्जा करने की छूट किस आधार पर दी गई है। उन्होंने मांग की कि उपायुक्त सार्वजनिक रूप से माफी मांगें और पार्क का ताला खोलकर इसे तुरंत जनता के लिए शुरू करें। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो शहरवासियों के साथ मिलकर वह स्वयं पार्क का ताला खोलेंगे।
विज्ञापन

संजीव भोजराज ने इससे पहले हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण और नगर निगम कार्यालय के बाहर भी पैमाइश कर सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि सड़क की जमीन पर लोहे की ग्रिल और बेल लगाकर अवैध कब्जा किया गया है। उन्होंने कहा कि लोगों के घरों के बाहर आधा फीट ग्रीनरी हटाने वाली टीम को अपनी कार्रवाई की शुरुआत ऐसे स्थानों से करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें