फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: क्रिसमस पर चर्च के सामने हनुमान चालीसा पाठ, रात 9 बजे तक तैनात रहा पुलिस बल

विज्ञापन
 क्रांतिमान पार्क में हिंदू श​क्ति संगम कार्यक्रम में मंच पर उप​स्थित बजरंग दल , ​विहिप के पदा​
विज्ञापन
हिसार। क्रिसमस डे पर सेंट थॉमस चर्च में चल रही प्रार्थना सभा के दौरान बजरंग दल की ओर से क्रांतिमान पार्क में करीब 10 मिनट तक हनुमान चालीसा पाठ किया गया। इस दौरान स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए डीएसपी कमलजीत के नेतृत्व में पुलिस की तीन कंपनियां मौके पर तैनात रहीं। रात करीब 9 बजे तक पुलिस बल ने मोर्चा संभाले रखा।
विज्ञापन


पुलिस ने एहतियातन क्रांतिमान पार्क के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी। पुलिस बल लगातार अलर्ट मोड में रहा। बजरंग दल की ओर से 25 दिसंबर को क्रांतिमान पार्क में हिंदू शक्ति संगम कार्यक्रम आयोजित किए जाने के बाद सामाजिक संगठनों ने धार्मिक तनाव की आशंका जताते हुए पुलिस को शिकायत दी थी। इसके मद्देनजर करीब 300 पुलिस कर्मियों को मौके पर तैनात किया गया।

शाम करीब 4:17 बजे से 4:27 बजे तक हनुमान चालीसा पाठ किया गया। इस दौरान पुलिस बल पूरी तरह सतर्क रहा। दूसरी ओर ईसाई समुदाय की ओर से किसी प्रकार का विरोध नहीं किया गया। चर्च में मौजूद श्रद्धालु शांतिपूर्वक प्रार्थना करते रहे।
विज्ञापन




राष्ट्रीय संयोजक के पहुंचने पर लगाए गए जयकारे

बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक कृष्ण प्रजापत शाम करीब चार बजे भारी पुलिस सुरक्षा के बीच कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर उनका स्वागत किया। इस दौरान कृष्ण प्रजापत ने कहा कि हिंदुओं का जबरन धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में अपने धार्मिक कार्यक्रम करने का पूरा अधिकार है। बजरंग दल के प्रदेश संयोजक हरीश और हिसार विभाग अध्यक्ष प्रवीण ने भी आरोप लगाया कि भोले-भाले लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है।



धर्मांतरण के मामलों पर जताई चिंता

बजरंग दल के प्रांत संगठन मंत्री राधेश्याम, उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, जिला संयोजक अमरजीत सिंह, भिवानी जिला संयोजक प्रदीप मुंगीपा, कपिल वत्स और मीनाक्षी ने कहा कि बंगाल, असम और केरल में धर्मांतरण के मामले बढ़ रहे हैं। हरियाणा में भी ऐसी गतिविधियां सामने आ रही हैं, जिन्हें किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

दो यूट्यूबर और चार आयोजकों को नोटिस

पुलिस ने धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में दो यूट्यूबर को नोटिस जारी किया है। पुलिस का कहना है कि चर्च के सामने हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों की बाइट लेना माहौल खराब करने की श्रेणी में आता है। नोटिस का जल्द जवाब देने को कहा गया है। इसके अलावा बुधवार को कार्यक्रम के चार आयोजकों को भी नोटिस जारी किया गया था। पुलिस ने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति आयोजन करने और किसी भी अप्रिय घटना के लिए आयोजक जिम्मेदार होंगे।



बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में पुतला फूंका

बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या और हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में वीरवार देर शाम पारिजात चौक पर हिंदू संगठनों ने बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद यूनुस का पुतला फूंका। इस दौरान बांग्लादेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। शहीद उधम सिंह व शहीद मदन लाल ढींगड़ा मार्केट एसोसिएशन और ग्रीन रेड स्क्वायर मार्केट एसोसिएशन के प्रधान प्रवीन हिन्दू ने कहा कि बांग्लादेश में दीपू दास को पेड़ से लटकाकर जिंदा जलाना अमानवीय कृत्य है। इस मौके पर मंदीप मलिक, जितेंद्र सोनी, संजीव चौहान, अशोक तिलकधारी, रमाशंकर और मंजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें