फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा : निजी अस्पताल पर नवजात का आधा शव सौंपने का आरोप, परिजनों का हंगामा, मामला दर्ज

Wed, 30 Dec 2020 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हरियाणा के हांसी शहर के एक निजी अस्पताल में मंगलवार को एक महिला की डिलिवरी हुई तो बच्चा मृत पैदा हुआ। परिजनों ने शव लेने के बाद देखा तो शव आधा कटा हुआ था। इस पर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया और अस्पताल प्रशासन पर उनके नवजात बच्चे के शव के अंगों को निकालने का आरोप लगाया। फिलहाल बच्चे के शव को सिविल अस्पताल की शवगृह में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अस्पताल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चादरपुल ढाणी निवासी दीपक उर्फ देवेंद्र ने अपनी आठ महीने की गर्भवती पत्नी का हांसी शहर के एक निजी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करवाया था। इसमें उसे बताया गया कि गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो चुकी है और जच्चा की जान को खतरा है, इसलिए डिलिवरी करवानी जरूरी है। इसके बाद शहर के एक निजी अस्पताल में गर्भवती महिला को दाखिल करवाया गया और मंगलवार अल सुबह करीब दो बजे महिला ने मृत बच्चे को जन्म दिया।


महिला के पति दीपक ने बताया कि रात के समय उसने मृत बच्चे की फोटो भी खींची थी और शरीर के सारे अंग सही थे लेकिन सुबह अस्पताल प्रशासन द्वारा उन्हें पॉलिथीन में लपेट कर बच्चे का शव दे दिया। उन्होंने घर जाकर देखा तो बच्चे के पेट के नीचे का हिस्सा गायब था। दीपक ने आरोप लगाया कि मृत बच्चे के शव के हालात देखकर लगता है कि उसे तेज धार हथियार से काटा गया है।
विज्ञापन


परिजनों ने किया हंगामा
बच्चे का शव आधा होने का पता चलने के बाद उसके परिजन निजी अस्पताल पहुंच गए और हंगामा खड़ा कर दिया। उन्होंने इस बार में अस्पताल के डॉक्टरों से जवाब मांगा लेकिन अस्पताल प्रशासन कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। यहां तक की डॉक्टर भी अस्पताल में परिजनों से मिलने नहीं आए।

गांव की पंचायत से जुड़े लोग भी अस्पताल पहुंच गए। आखिर परिजन बच्चे के शव को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। परिजनों ने अस्पताल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

मृत नवजात बच्चे के पिता दीपक की शिकायत पर अस्पताल के खिलाफ धारा 297 के तहत केस दर्ज किया गया है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामले की जांच की जाएगी। उसके बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकेगा। - इंस्पेक्टर दलबीर सिंह, शहर थाना प्रभारी, हांसी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें