फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हांसी नागरिक अस्पताल को मिली 500 एमए की अत्याधुनिक एक्स-रे मशीन

Wed, 23 Sep 2026 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हांसी नागरिक अस्पताल के एक्सरे रूम में नई मशीन स्थापित करने के लिए की जा रही तैयारी।
विज्ञापन
हांसी। जिला अस्पताल का दर्जा मिलने के बाद हांसी के नागरिक अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक बनाया जा रहा है। अस्पताल परिसर में 500 मिलीएम्पीयर क्षमता की अत्याधुनिक एक्सरे मशीन पहुंच गई है। इसे निर्धारित रेडियोलॉजी कक्ष में स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

तकनीकी जांच और अन्य औपचारिकताएं पूरी होने पर मरीजों को इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। हालांकि, इसे पूरी तरह स्थापित होने में अभी समय लगेगा। हांसी के नागरिक अस्पताल को जिला अस्पताल का दर्जा मिलने और सीएमओ की नियुक्ति के बाद प्रशासन ने बड़ी एक्सरे मशीन की मांग उठाई थी। अमर उजाला ने 22 अगस्त को इस जरूरत को प्रमुखता से उठाया था। नई मशीन पहुंचने से लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है।
पुरानी मशीन की चुनौतियां
इससे पहले अस्पताल में 100 एमए क्षमता की करीब 13 वर्ष पुरानी एक्सरे मशीन से काम चलाया जा रहा था। मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण मशीन की क्षमता से अधिक काम लिया जा रहा था। इससे एक्सरे जांच में देरी होती थी और मरीजों को अगले दिन बुलाया जाता था। विशेष रूप से रीढ़ की हड्डी, कूल्हे, चेहरे और स्पाइन से संबंधित एक्सरे बेहतर गुणवत्ता में नहीं हो पाते थे। इसके चलते चिकित्सकों को बीमारी की सही स्थिति का आकलन करने में परेशानी होती थी।
विज्ञापन

50 से 60 मरीजों के एक्सरे किए जा रहे
कई मामलों में मरीजों को एक्सरे के लिए हिसार रेफर करना पड़ता था। इससे मरीजों और उनके परिजनों को अतिरिक्त समय और खर्च उठाना पड़ता था। अस्पताल में प्रतिदिन करीब 50 से 60 मरीजों के एक्सरे किए जाते हैं। हड्डी रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति के बाद एक्सरे कराने वाले मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। अस्पताल में उपलब्ध 300 एमए की एक अन्य एक्सरे मशीन करीब छह वर्षों से खराब पड़ी है। इस कारण पूरी व्यवस्था का भार छोटी मशीन पर आ गया था।


अस्पताल में 500 एमए की एक्सरे मशीन मिलने से एक्स-रे की गुणवत्ता बेहतर होगी। इसमें सभी तरह के एक्सरे हो जाएंगे। इससे मरीजों को स्थानीय स्तर पर आधुनिक जांच सुविधा मिलेगी। जल्दी ही इसे इंस्टॉल भी करवाया जाएगा।- जसवंत कुमार, वरिष्ठ रेडियोलॉजी अधिकारी, नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें