फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हमारा प्यार हिसार टीम ने की ग्रीन बेल्ट की सफाई

Mon, 23 Jun 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
ग्रीन बेल्ट में काम करते हमारा प्यार हिसार टीम के सदस्य। 
विज्ञापन
हिसार। हमारा प्यार हिसार के वॉलंटियर्स ने पुष्पा कॉम्प्लेक्स के सामने वाली ग्रीन बेल्ट की सफाई की व पिछले वर्ष लगाए गए पौधों की निराई-गुड़ाई की। सभी पौधे अच्छी हालत में थे।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि हमारा प्यार हिसार इस ग्रीन बेल्ट के अलावा मॉडल टाउन व डाबड़ा चौक ग्रीन बेल्ट्स का भी रख रखाव नगर निगम के सहयोग से कर रही है। ग्रुप सदस्यों ने बैठने की कुर्सियों को भी ठीक किया और झुके हुए पेड़ों की टहनियों की पिराई की ताकि ग्रीन बेल्ट में दिन में आने वाले राहगीरों को कोई परेशानी न हो। ग्रुप के इस कार्य में आसपास के राहगीरों ने भी साथ दिया। आगामी कुछ हफ्तों में हमारा प्यार हिसार ग्रुप के सदस्य इस ग्रीन बेल्ट को संवारने का कार्य करेंगे। रविवार के अभियान में डॉ. सुरेंद्र गर्ग, डॉ. राज वर्मा, डॉ. बीबी बांगा, दिनेश बंसल, जितेन्द्र बंसल, सुरेंद्र पन्नू, रमेश कुमार, डॉ. नीलेश सिंधु सहित अन्य शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें