फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: प्रसाद तैयार करने में तड़के 3 बजे जुटे हलवाई-सेवादार, सुबह 10 बजे ही कतार में लगे श्रद्धालु

विज्ञापन
हिसार सनातन धर्म हनुमान मंदिर में अंकूट का प्रसाद लेते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
हिसार। अन्नकूट महोत्सव पर मंगलवार को शहर के मंदिरों में श्रद्धा और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। सुबह करीब 10 से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतारें लगनी शुरू हो गईं। कहीं कढ़ी-पकौड़ी की खुशबू ने भक्तों को आकर्षित किया तो कहीं बाजरे की खिचड़ी और पंचमेल सब्जी का महाप्रसाद बांटा गया।
हलवाइयों और सेवादारों ने तड़के 3 बजे से प्रसाद बनाना शुरू कर दिया। दोपहर 12 बजे भगवान को भोग लगाने के बाद प्रसाद वितरण शुरू हुआ। हनुमान मंदिर नागोरी गेट और मोती बाजार में विशेष आयोजन हुए। अन्य मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

अन्नकूट पर्व पर हनुमान मंदिर, नागोरी गेट के तत्वावधान में मंदिर प्रांगण में प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर ट्रस्ट के प्रधान कैलाश चौधरी एडवोकेट, सचिव मधुसूदन गुप्ता और पर्व संयोजक प्रमोद कुमार मित्तल सीए ने बताया कि प्रसाद में 25 क्विंटल लस्सी की पकौड़ी वाली कढ़ी, 400 किलो आटे की पूरी, 250 किलो गोभी, 200 किलो आलू, 275 किलो मूली, 275 किलो पेठा और 150 किलो बैंगन की सब्जी तैयार की गई।
इसके अलावा 450 किलो बाजरे की खिचड़ी, 300 किलो सूजी का हलवा और 250 किलो चावल का प्रसाद बनाया गया। 40 कुशल कारीगरों ने शंकर बिंदल, महावीर, दीपू और जगबीर हलवाई के नेतृत्व में सुबह तीन बजे से दोपहर एक बजे तक प्रसाद तैयार किया। भगवान को भोग लगाने के बाद दोपहर 12 बजे से वितरण शुरू हुआ। कढ़ी के प्रसाद के लिए श्रद्धालुओं की सबसे लंबी कतार लगी।
मोती बाजार मंदिर में 75 क्विंटल सामग्री का महाभोग
प्राचीन सिद्ध हनुमान मंदिर मंडल ट्रस्ट, मोती बाजार में भी अन्नकूट पर्व धूमधाम से मनाया गया। पुजारी पं. राजेश शास्त्री ने विधिवत पूजन और आरती कर भगवान को भोग लगाया। इसके बाद श्रद्धालुओं में करीब 75 क्विंटल सामग्री से तैयार महाभोग वितरित किया गया। मंदिर के प्रधान रमेश कुमार लोहिया और महासचिव अनूप गुप्ता ने बताया कि प्रसाद में करीब 45 क्विंटल पकौड़ी वाली कढ़ी, 15 क्विंटल पंचमेला मिक्स सब्जी, पांच क्विंटल बाजरे की खिचड़ी, पांच क्विंटल देसी घी का हलवा और पांच क्विंटल पूरी तैयार की गई।
-
सरसौद में गोवर्धन महाराज की पूजा कर बांटा महाप्रसाद
फोटो नंबर एचएसआर2
दिव्य देव स्थानम् सरसौद में अन्नकूट महोत्सव के अवसर पर प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मनोहर लाल ज्ञानी देवी जन कल्याण सोसायटी के प्रधान मदनलाल गोयल ने बताया कि पंडित गणेश शास्त्री ने गोवर्धन महाराज की विधिवत पूजा-अर्चना और आरती करवाई। इसके बाद श्रद्धालुओं में हलवा, पूरी, सब्जी, कढ़ी और बाजरे की खिचड़ी का महाप्रसाद वितरित किया गया। श्रद्धालुओं ने गोवर्धन महाराज के जयकारों के साथ पर्व मनाया।
-
मॉडल टाउन संतोषी आश्रम में 21 क्विंटल प्रसाद बांटा
फोटोनंबर एचएसआर 3
मॉडल टाउन स्थित श्री आद्य शक्ति पीठ मां संतोषी आश्रम में भी मंगलवार को अन्नकूट प्रसाद वितरण किया गया। यहां करीब 21 क्विंटल प्रसाद तैयार किया गया। 700 श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। इसमें परंपरागत तरीके से तैयार बाजरे की खिचड़ी, कढ़ी, पूरी, पंचमेल सब्जी, हलवा और पापड़ सहित विभिन्न व्यंजन शामिल रहे। पीठ कमेटी के पदाधिकारियों राजमल काजल, सुभाष बंसल, लोकनाथ सिंगल, सुशील बुड़ाकिया, रमेश चुघ, दिनेश शर्मा, राघव गोयल, अनिल मेहता और गौरव सिंगल ने व्यवस्था संभालने में सहयोग दिया।
-
प्रयागगिरि शिवालय मंदिर में सुख-समृद्धि की कामना
फोटो नंबर एचएसआर 4
श्री प्रयागगिरि शिवालय मंदिर ट्रस्ट एवं अग्रोहा धाम में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना कर अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। संस्था के प्रधान बजरंग गर्ग ने भगवान को अन्नकूट का भोग लगाया और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। गर्ग ने कहा कि भारतीय संस्कृति में अन्नकूट महोत्सव का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। इस अवसर पर संरक्षक नारायण दास बंसल, वरिष्ठ उप प्रधान कैलाश चौधरी, सचिव सुरेंद्र सिंगला, प्रबंधक ओम प्रकाश असीजा, रमेश लोहिया और प्रवीण जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
जवाहर नगर में निकाली शोभायात्रा
फोटो नंबर एचएसआर 5
श्रीरामभक्त हनुमान मंदिर, गली नंबर-दो जवाहर नगर में अन्नकूट उत्सव की शुरुआत शोभायात्रा से हुई। मंदिर समिति के प्रधान इन्द्रचंद राठी ने बताया कि आसपास के क्षेत्रों में शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में वार्ड-13 के पार्षद संजय डालमिया मुख्य अतिथि और वार्ड-17 के पार्षद राजेश अरोड़ा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। भगवान को भोग लगाने के बाद हलवा, पूरी, सब्जी, कढ़ी और चावल का प्रसाद बांटा गया। करीब ढाई हजार लोगों के लिए प्रसाद तैयार किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें