फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पटाखों का धुआं छंटा न सांसों से संकट हटा, 10 दिन से स्मॉग की गिरफ्त में शहर, दिवाली के बाद ओपीडी में पहुंचे 1354 मरीज

विज्ञापन
शहर में छाया स्मॉग और गुजरते वाहन। 
विज्ञापन
हिसार। शहर की हवा अब सिर्फ आंखों में जलन नहीं कर रही बल्कि लोगों की सांसों पर भारी पड़ने लगी है। दस दिन से स्मॉग की गिरफ्त में शहरवासी खांसी, गले में खराश, आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी झेल रहे हैं। मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 302 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

हवा की गुणवत्ता एक बार फिर अत्यधिक खराब श्रेणी में पहुंच गई। दिवाली के अवकाश के बाद जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में एक ही दिन में 1354 मरीज पहुंचे। इनमें आंखों के 170 और सांस संबंधी बीमारियों के करीब 270 मरीज शामिल रहे। सांस के मरीजों की संख्या सामान्य दिनों के मुकाबले दोगुनी हो गई।
सामान्य दिनों में नागरिक अस्पताल की ओपीडी में 900 से 1000 मरीज आते हैं। मरीजों की अचानक बढ़ी संख्या से अस्पताल की व्यवस्थाओं पर दबाव नजर आया। पर्ची बनवाने से लेकर डॉक्टर को दिखाने तक लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ा। जांच के लिए सैंपल देने वाले मरीजों को रिपोर्ट लेने में भी देरी हुई।
विज्ञापन

आंखों की ओपीडी में मरीजों की भीड़ इतनी रही कि सभी की समय पर जांच करना मुश्किल हो गया। बच्चों और बुजुर्गों को भी परेशानी उठानी पड़ी। आंखों में जलन, लालिमा और खुजली की शिकायत लेकर 170 मरीज पहुंचे। वहीं मेडिसिन विभाग में सांस और अन्य समस्याओं से पीड़ित करीब 270 मरीजों ने जांच करवाई। इनमें करीब 70 मरीज सांस संबंधी परेशानी वाले थे। सामान्य दिनों में ऐसे मरीजों की संख्या करीब 35 रहती है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिन तक हवा की स्थिति ऐसी ही बनी रहने की आशंका है। लगातार खराब हवा के चलते अब लोग घरों में भी राहत तलाश रहे हैं। एयर प्यूरीफायर की मांग बढ़ गई है। बाजार में रोजाना 40 से 50 एयर प्यूरीफायर बिक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें