फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नगर निगम कार्यालय के आधा किमी. के दायरे में ही नहीं उठ रहा घरों से कचरा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर की सफाई व्यवस्था का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि नगर निगम कार्यालय के आधा किलोमीटर के दायरे में स्थित कॉलोनियों के घरों से ही प्रतिदिन कचरा नहीं उठ रहा है। मजबूरी में लोगों को निगम प्रशासन से गुहार लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन

नगर निगम कार्यालय के पास स्थित प्रोफेसर कॉलोनी में लोग सफाई व्यवस्था से संतुष्ट नहीं है। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि न तो यहां घरों से प्रतिदिन कचरा उठाया जाता है और न ही सड़कों पर झाड़ू लगता है। कॉलोनी निवासी संजय शर्मा ने बताया कि उसका घर मिलेनियम पैलेस के पीछे है। उसके घर के आसपास 2 से 3 दिन में एक बार कचरा उठाया जाता है। मजबूरी में लोगों को खुले में कचरा डालना पड़ता है। यही नहीं कचरे उठाने वाली गाड़ी का लाउड स्पीकर बंद रहता है, जिससे यह नहीं पता चलता कि गाड़ी वाला कब आया। एजेंसी ने कॉलोनी में आरएफ आईडी तक नहीं लगाई है ताकि उसे प्रत्येक गली से कचरा न उठाना पड़े। उसका एरिया नगर निगम कार्यालय व पूर्व निकाय मंत्री के नजदीक लगता है। बावजूद इसके सफाई व्यवस्था बदहाल है।

नहीं आते सफाईकर्मी, कहते हैं-अधिकारी इधर-उधर लगा देते हैं ड्यूटी
वहीं अग्रसेन कॉलोनी में सफाई कर्मचारी अक्सर नदारद रहते हैं। कॉलोनी निवासी डॉ. एएन गुप्ता ने बताया कि सफाई कर्मचारी सप्ताह में एक बार आते हैं। जब उनसे न आने का कारण पूछते हैं तो जवाब मिलता है कि अधिकारी उनकी ड्यूटी इधर-उधर लगा देते हैं। इस कारण उन्हें खुद ही घर के आगे सफाई करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें