फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पेंटर प्रदीप की हत्या मामले में जीआरपी ने खंगाले 24 सीसीटीवी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। आदमपुर रेलवे स्टेशन परिसर स्थित जीआरपी चौकी के पास सिर में ईंट मारकर पेंटर प्रदीप की हत्या के मामले में राजकीय रेलवे पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचने के लिए शुक्रवार को 24 सीसीटीवी खंगाले। पुलिस को अभी स्पष्ट फुटेज नहीं मिली है। जीआरपी थाना के एसएचओ श्याम सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपियों तक पहुंचेंगे।
विज्ञापन

एसएचओ श्याम सिंह ने बताया कि प्रदीप के भाई अशोक के बयान पर हत्या का केस दर्ज कर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले में बरवाला पुलिस तथा हिसार पुलिस की टीमें भी सहयोग कर रही हैं। जिस स्थान पर शव मिला, वहां सीसीटीवी नहीं है। घटना स्थल के आसपास दुकानों व मकानों के बाहर लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी जा रही है। इसके अलावा रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी भी जांचे जा रहे हैं।
प्रदीप प्रतिदिन की तरह काम पर जाने की बात कहकर घर से गया था। जब 29 अप्रैल की रात तक वह नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। 30 अप्रैल की सुबह पड़ोसियों ने उन्हें सूचना दी कि रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति का शव मिला है। मौके पर जाकर उन्होंने देखा तो वह प्रदीप का ही शव था।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार प्रदीप शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं। प्रदीप के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। फोरेंसिक टीम ने मौके से ईंट, खून व बाल के सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें