फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जीआरपी ने लूट के आरोपियों को 12 घंटों में दबोचा

Mon, 25 Aug 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हिसार। राजकीय रेलवे पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
विज्ञापन
हिसार। राजकीय रेलवे पुलिस ने रेलवे कर्मचारी से लूट के आरोपियों को 12 घंटे में धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों से सामान भी बरामद कर लिया। आरोपी रावलवास कलां निवासी राहुल, रोहतक के महम निवासी मनीष और हिसार के भारत नगर निवासी मोहित नशे के आदी हैं।
विज्ञापन

जीआरपी थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि शनिवार रात को सातरोड रेलवे स्टेशन पर गार्ड कर्मचारी कुलदीप मालगाड़ी को संटिंग करके रेलवे स्टेशन सातरोड जा रहा था। बीच रास्ते में अचानक तीन युवक आए। उन्होंने गार्ड को पकड़कर मार पिटाई की और धक्का देकर बैग छीनकर भाग गए। बैग में सरकारी सामान के अलावा 1200 रुपये थे। पुलिस ने कर्मचारी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। इसके बाद जांच करते हुए पुलिस ने 12 घंटे में ही आरोपियों को राउंडअप कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें