हिसार। राजकीय रेलवे पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
हिसार। राजकीय रेलवे पुलिस ने रेलवे कर्मचारी से लूट के आरोपियों को 12 घंटे में धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों से सामान भी बरामद कर लिया। आरोपी रावलवास कलां निवासी राहुल, रोहतक के महम निवासी मनीष और हिसार के भारत नगर निवासी मोहित नशे के आदी हैं।
जीआरपी थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि शनिवार रात को सातरोड रेलवे स्टेशन पर गार्ड कर्मचारी कुलदीप मालगाड़ी को संटिंग करके रेलवे स्टेशन सातरोड जा रहा था। बीच रास्ते में अचानक तीन युवक आए। उन्होंने गार्ड को पकड़कर मार पिटाई की और धक्का देकर बैग छीनकर भाग गए। बैग में सरकारी सामान के अलावा 1200 रुपये थे। पुलिस ने कर्मचारी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। इसके बाद जांच करते हुए पुलिस ने 12 घंटे में ही आरोपियों को राउंडअप कर लिया।