फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निहंगों पर दर्ज प्राथमिकी के मामले में आज जुटेंगी जत्थेबंदियां : बाबा केहर सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। निहंग सिख बाबा केहर सिंह और मनिंदर सिंह खालसा के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी मामले में वीरवार सुबह 11 बजे पंजाब, हरियाणा सहित अन्य राज्यों की जत्थेबंदियां गुरुद्वारा सिंह सभा में एकजुट होंगी।
विज्ञापन


बुधवार को आयोजित एक पत्रकार वार्ता में बाबा केहर सिंह और मनिंदर सिंह खालसा ने कहा कि गुरु नानक स्कूल मैनेजर अमरीक सिंह की तरफ से उनके खिलाफ शहर थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। उन्होंने कहा कि वह एक मामले में गुरुद्वारे में बैठक कर रहे थे। इसी दौरान अमरीक सिंह ने बैठक करने से रोका। जब उन्होंने विरोध जताया तो अमरीक सिंह ने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवा दी। उन्होंने इस प्राथमिकी को अस्वीकार्य बताया।
बाबा केहर सिंह और मनिंदर सिंह खालसा ने कहा कि प्राथमिकी के विरोध और आगामी कार्रवाई के लिए वीरवार को गुरुद्वारा सिंह सभा में अनेक जत्थेबंदियां एकत्रित होंगी। इनमें श्री गुरुग्रंथ सत्कार सभा हरियाणा, शिरोमणि पंथ अकाली बूढ़ा दल और दमदमी टकसाल अकाल तख्त साहिब जैसे कई संगठन शामिल हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें